फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   vegetable and milk hoker corona postive in random checking

न जाने कितने घरों तक पहुंचा दिया होगा दूध और सब्जी वाले ने कोरोना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
vegetable and milk hoker corona postive in random checking
मुरादाबाद। यदि आप भी फल-सब्जी और दूध खरीदने में लापरवाही कर रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है। शुक्रवार को सब्जी और दूध वाले के कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। तीन मई को दोनों के रैंडम सैंपल लिए गए थे। सैंपलिंग होने तक दोनों ही अपनी दुकानों से ग्राहकों को दूध और सब्जी बेच रहे थे। रैंडम सैंपलिंग से कोरोना पॉजिटिव केस आने की आशंका भी बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इनकी दुकानों से सब्जी और दूध लेने वालों को चिह्नित करने की कार्यवाही शुरु कर दी है, ताकि उनकी भी सैंपलिंग कराई जा सके।
विज्ञापन

23 युवक के युवक की मकबरा स्थित शादी हॉल के सामने दूध की डेयरी है। युवक के मुताबिक उसकी डेयरी में मूंढापांडे, अफजलपुर से रोजाना दूध आता था। डेयरी से आधा और एक लीटर के 80 से 100 पैकेट बनाकर बेचाता था। ग्राहक दुकान में आते थे और जरूरत के हिसाब से पैकेट ले जाते थे। तीन मई को रैंडम कोरोना सैंपल हुआ। इसके बाद ही उसकी डेयरी बंद की गई। युवक ने बताया कि उसके संपर्क में कोई भी पॉजिटिव नहीं था। कैसे संक्रमित हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

गलशहीद थाने के पास सब्जी की दुकान चलाने वाले 35 साल का युवक भी पॉजिटिव आया है। सब्जी वाले का भी तीन मई को सब्जी मंडी से रेंडम सैंपल हुआ था। युवक दुकान के लिए सब्जी लेने मंडी आता था। दुकानों से रोजाना कई ग्राहक सब्जियां खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलशहीद क्षेत्र की एक मसजिद में अजान करने वाले मुअज्जिन भी पॉजिटिव आया है। 23 साल का मुअज्जिन मसजिद में ही नमाज पढ़ाने वाले साथी के साथ रहता था। मुअज्जिन बिहार का रहने वाला है और कुछ महीने पहले ही यहां आया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र होने के बाद से मसजिद में नमाज नहीं पढ़ी जा रही है, लेकिन मुअज्जिन का आससपास के कई लोगों के साथ उठना-बैठना था। एक संक्रमित के संपर्क में आने पर ही उसका सैंपल हुआ था। लाल स्कूल के पास निवासी 60 साल की बुुजर्ग महिला भी पॉजिटिव है। वह अपने बेटे के साथ रहती है और दौलतबाग कर एक संकमित महिला से उसका संपर्क था।
दूध और सब्जी वाले के अलावा मसजिद के मुअज्जिन के पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करना काफी मुश्किल है। विभागीय स्तर पर टीमें बना दी गई हैं।

- दूध और सब्जी वाले के पॉजिटिव आने से मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं। इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करना चुनौती भरा है। जिन लोगों ने इनकी दुकानों से सामान की खरीद की है वो अपनी जांच करवा सकते हैं। टीमें लगा दी गई हैं। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed