फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   VC reached to investigate former principal of women's polytechnic surrounded by serious allegations

Moradabad News: गंभीर आरोपों में घिरे महिला पॉलीटेक्निक के पूर्व प्रधानाचार्य की जांच को पहुंचे वीसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
VC reached to investigate former principal of women's polytechnic surrounded by serious allegations
मुरादाबाद। कानपुर के हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के वीसी प्रो. शमशेर सिंह ने मुरादाबाद राजकीय महिला पॉलीटेक्निक पहुंचकर यहां तैनात रहे प्रधानाचार्य राजन सिंह पर लगे आरोपों की जांच की। राजन सिंह पर शिक्षकों, कर्मचारियों के उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप हैं। इस मामले में जून में राजन सिंह पर शासन स्तर पर आरोपपत्र दाखिल हो चुका है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य राजन सिंह के खिलाफ लगे आरोपों पर शासन ने एचबीटीयू के कुलपति प्रो. शमशेर सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। उन पर विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने अपमानित भाषा का प्रयोग करने वाला, पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने, कर्मचारियों की चरित्र-प्रविष्टि खराब करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा स्टाफ को अनुपस्थित दिखाते हुए वेतन काटने, महिला शिक्षकों को अनुचित समय पर बुलाने, मरम्मत कार्य के लिए ठेकेदार नियुक्त करने में नियमों का पालन न करने, प्रधानाचार्य आवास होते हुए भी संस्था के गेस्ट हाउस में रहने, फर्जी बिल लगाकर भुगतान करने सहित अन्य कई आरोप संस्था के कर्मचारियों व शिक्षकों ने लगाए थे। मामले में जून माह में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। इसी मामले में जांच करने के लिए एचबीटीयू के वीसी राजकीय महिला पॉलीटेक्निक पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के मौजूदा प्रधानाचार्य धीरेंद्र यादव ने बताया कि आरोप लगाने वाले कई कर्मचारियों और शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया है, लेकिन जांच का मामला होने की वजह से उन्हें संस्था में बुलाया गया था। इसके अलावा पूर्व प्रधानाचार्य राजन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे थे। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों से सवाल-जवाब किए हैं। मामले से जुड़ी अन्य कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं हूं। गौरतलब है कि राजन सिंह वर्तमान में राजकीय पॉलीटेक्निक सोरो कासगंज में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed