फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   varanasi and allahabad in semifinal round

बनारस और इलाहाबाद की टीमें सेमीफाइनल में

Sun, 06 Nov 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
varanasi and allahabad in semifinal round
टीएमयू में आयोजित सीनियर इंटर रीजन स्टेट फुटबाल चैपियनशिप में बरेली और आगरा के बीच खेला गया मैच। - फोटो : अमर उजाला
टीएमयू के मैदान पर चल रहे सीनियर इंटर रीजन स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में शनिवार को क्वार्टर फाइनल और प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बनारस ने मिर्जापुर और इलाहाबाद ने लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। जबकि टाईब्रेकर में आगरा 5-4 से हराकर बरेली की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची। 
विज्ञापन


सीनियर इंटर रीजन स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ और इलाहाबाद के बीच खेला गया। रोमांचकारी मुकाबले में इलाहाबाद ने लखनऊ पर 2-1 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई। इलाहाबाद की ओर से मो. सैयद खां और अमित सोनकर ने गोल किए।
विज्ञापन


दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बनारस और मिर्जापुर के बीच रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आखिर क्षण तक दोनाें टीमें एक दूसरे पर आक्रमण करती रहीं। लेकिन बनारस के विशाल ने दो गोल दागकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। बनारस ने मिर्जापुर को 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर की ओर से एक मात्र गोल कपिल ने किया। वहीं बरेली और आगरा मंडल के बीच खेला गया प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाई।


टाईब्रेकर में बरेली ने आगरा को 5-4 से हरा दिया। इस दौरान मुख्यअतिथि अरकान, मंजू खां, असर कमाल, मोअज्जम, आमिर मिर्जा, जवाहर पांडे, चेतराम, हरीश सैनी, तसलीम अहमद, फारूख हुसैन, नासिर कमाल, मनोज कुमार शर्मा, विपन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed