फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Van driver foot trapped in the rail, Death

रेल लाइन में फंसा वैन चालक का पैर, ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 19 Jul 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 19 Jul 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
Van driver foot trapped in the rail, Death
हादसा - फोटो : demo
कटघर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह डबल फाटक पुल के नीचे ट्रेन से कटकर स्कूल वैन के चालक की मौत हो गई। हादसे के समय वह बच्चों को लेने जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर लाइन में फंस गया। उसने पैर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेन गुजर चुकी थी। इस हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


दस सराय गली नंबर दो निवासी प्रेम पाल यादव (50) पुत्र शिव चरन यादव गांधी नगर पब्लिक स्कूल में वैन चलाता था। प्रेमपाल के परिवार में पत्नी मधू, बेटे राजेश और संजय व बेटी सबीता है। प्रेमपाल अपनी मैक्स गाड़ी डबल फाटक पुल के पास स्टैंड पर खड़ी करता था। रोज की तरह प्रेम पाल सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बच्चों को लेेने के लिए घर से निकला था। वह रेलवे लाइन पार करके अपनी मैक्स गाड़ी लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद बच्चों को घर से लेना था। रेल लाइन पर पानी भरा होने के कारण उसका पैर गलत जगह पड़ा और रेल लाइन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी पैर नहीं निकला। इसी बीच संभल जाने वाले पैसेंजर ट्रेन आ गई। जिससे कटकर प्रेमपाल की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने से आती मौत को देखता रहा, कुछ न कर सका
मुरादाबाद(ब्यूरो)। स्कूल वैन चालक सामने से आती मौत को देखता रहा, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी खुद को बचा न सका। कई बार उसने अपना पैर रेल लाइन से निकालने की कोशिश की, लेकिन पैर नहीं निकला। इस बीच ट्रेन आ गई । वो बेबस होकर देखता रहा। कुछ ही देर में ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed