फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Value of talent will increase, meritorious people will get respect

Moradabad News: प्रतिभा का बढ़ेगा मान, मेधावियों को मिलेगा सम्मान

Thu, 29 May 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 29 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Value of talent will increase, meritorious people will get respect
मुरादाबाद। अमर उजाला एवं एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से जिले के मेधावियों को 31 मई को मेडल और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रामगंगा विहार फेज-2 स्थित एमआईटी सभागार में सुबह 10 बजे से होगा। कार्यक्रम में डीएमआर हॉस्पिटल एंड डीएमआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. मंजेश राठी का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन


मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला और एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से पहल की गई है। इसके लिए 2024-2025 में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले जिले के मेधावियों का चयन किया गया है। इसके लिए मेधावियों को अपने साथ अंक तालिका की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। विद्यार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9719143221 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

00
वर्जन-
- मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को शानदार मंच मिलने वाला है। इसके लिए उन्हें अमर उजाला और उन मेधावियों को शुभकामनाएं देता हूं, जो सम्मानित होंगे।- नीरज कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
विज्ञापन
विज्ञापन

-होनहारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर जिले का नाम रोशन किया है। अब अमर उजाला उन्हें सम्मान देने जा रहा है। यह पहल सराहनीय है। - सुधीर गुप्ता, एडवोकेट, संस्थापक अध्यक्ष, एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
- बच्चों को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए उन्हें सम्मानित करना आवश्यक है। मैं आशा करता हूं कि भविष्य में यह बच्चे जिले का नाम रोशन करते रहेंगे। - अनिल कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव, एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

- कड़ी मेहनत के बाद बेहतर अंक प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए जितना आनंददायक रहा होगा, उतना ही हर्ष उन्हें अमर उजाला के मंच पर सम्मान पाकर होगा। - इंजीनियर प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष, एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed