{"_id":"6742836757423af6ae02e6e5","slug":"vaishnavi-is-in-the-final-after-defeating-shivani-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-528858-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिवानी को चित कर वैष्णवी फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिवानी को चित कर वैष्णवी फाइनल में
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की वैष्णवी सिंह ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। वैष्णवी ने 43 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की शिवानी को 6-2 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वैष्णवी के अलावा आगरा की रीतिका रानी, वाराणसी की वैष्णवी पटेल, वाराणसी की नेहा पाल और कानपुर की रोशनी भी फाइनल में पहुंचीं। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से सोनकपुर स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को 40 किग्रा भार वर्ग में आगरा की रीतिका रानी ने मिर्जापुर की रूबी को 5-3 और वाराणसी की वैष्णवी पटेल ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की मनु शर्मा को 8-5 के अंतर से हराया।
43 किग्रा भार वर्ग में कानपुर की स्वाति ने मिर्जापुर की खुशबू को 4-0 और मुरादाबाद की वैष्णवी ने शिवानी को 6-2 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता के 46 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी की नेहा पाल ने अयोध्या की आकांक्षा यादव को 7-3 और कानपुर की रोशनी ने सहारनपुर की आरजू को 5-2 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
40 किग्रा भार वर्ग में आगरा की रीतिका रानी और वाराणसी की वैष्णवी पटेल के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। 43 किग्रा भार वर्ग का फाइनल मैच कानपुर की स्वाति और मुरादाबाद की वैष्णवी सिंह के बीच खेला जाएगा। वहीं, 46 किग्रा भार वर्ग का फाइनल मैच वाराणसी की नेहा पाल और कानपुर की रोशनी के बीच खेला जाएगा।
शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैचों में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अखिलेश यादव को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अजय पाठक ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के सचिव पवन सिसोदिया, करतार पहलवान, चौधरी सुनील, अनुपम सिंह, प्रेमशंकर, वीर सिंह यादव भोला सिंह त्यागी, डॉ. आनंद राघव आदि मौजूद रहे। राजकुमार मिश्रा, गोरखनाथ यादव, रामसजन यादव, दीपक यादव, आंचल, भारती वघेल, संगीता सिंह, बेबी सिंह, रवि कुमार, आदेश कुमार, इशिका उपाध्याय और अंजुम मलिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।