फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vaccine shortage in the district, 49 percent people did not get vaccinated

जिले में वैक्सीन की किल्लत, 49 फीसदी लोगों को नहीं लगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccine shortage in the district, 49 percent people did not get vaccinated
मुरादाबाद। कोरोना से बचाव के टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ाने के लिए एक तरफ शासन और प्रशासन ताकत लगा रहा है तो दूसरी ओर वैक्सीन की उपलब्धता के प्रति गंभीरता नहीं बरती जा रही। वैक्सीन की कमी के चलते शनिवार को मंडल मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल समेत जिले के अधिकांश केंद्रों पर से करीब 49 फीसदी लोगों को बिना टीकाकरण कराए लौटना पड़ा। शनिवार को टीकाकरण के लिए 14770 लोगों का लक्ष्य निर्धारित था लेकिन दोपहर में ही कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण सिर्फ 7552 लोगों को ही टीका लग सका।
विज्ञापन

जल्द से जल्द सभी लोगों को कोरोना से बचाव का टीका सुनिश्चित करने के लिए अब ग्रामीण इलाकों में क्लस्टर बनाकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्लस्टरों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता खत्म करते हुए ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगाने की सुविधा भी दी जा रही है। इससे टीका लगवाने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है लेकिन इस कवायद के बीच टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के अधिकांश केंद्रों पर टीकाकरण का निर्धारित समय पूरा होने से पहले ही वैक्सीन खत्म हो गई। दोपहर बाद टीकाकरण बंद सा हो गया। शनिवार को जिले में 7552 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा सका। जबकि लक्ष्य 14770 लोगों के टीकाकरण का था। ऐसे में लक्ष्य की तुलना में 49 फीसदी लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका। सबसे ज्यादा निराशा जिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे लोगों को हुई। उनके बीच से सवाल उठता रहा कि जब मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों की क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस वर्ग का कितना था लक्ष्य
वर्ग----------------लक्ष्य---टीकाकरण
- क्लस्टर एप्रोच में 18 पार--5000----2600
- क्लस्टर एप्रोच में 45 पार--5000----1352
- 18 से 44 साल तक-----2660----2093
- 45 से उपर (दूसरी डोज)-2110----1357
- वैक्सीन की कमी है। इसके चलते टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ है। शनिवार को 7552 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। कल (रविवार) तक वैक्सीन आने की उम्मीद है। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
डोज से दोगुना तय कर दिया लक्ष्य
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की उपलब्ध डोज से दोगुना लक्ष्य निर्धारित कर रखा था। विभागीय सूत्र बताते हैं कि शनिवार को विभाग के पास करीब 7800 डोज थीं। लक्ष्य 14770 लोगों के टीकाकरण का निर्धारित किया था। इसके हिसाब से ही सत्र निर्धारित किए गए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब डोज ही नहीं थी तो स्लॉट क्यों बुक किए गए।

जिला अस्पताल में दोपहर में ही बंद हो गया टीकाकरण
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में दोपहर में ही टीकाकरण बंद हो गया। 45 पार वालों को मायूस लौटना पड़ा, जबकि लोगों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रखा था। काफी देर इंतजार करने के बाद साठ से अधिक लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed