फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vaccination: Now Saturday reserved only for the second dose

अब हर शनिवार होगा कोरोना पर दूसरी डोज का वार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: Now Saturday reserved only for the second dose
जिला अस्पताल में टीका लगवाती युवती। अमर उजाला - फोटो : CITY
मुरादाबाद। टीकाकरण अभियान में अब हर शनिवार को कोरोना वायरस पर दूसरी डोज का वार होगा। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को ही टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 अगस्त से होगी। शनिवार को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 वर्ष पार वालों को टीका लगाया जा रहा है। केंद्रों पर हर दिन पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। दूसरी डोज को बढ़ावा देने के लिए टीकाकरण के दिन में बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को ही टीका लगाया जाएगा। जारी निर्देश के मुताबिक शनिवार को सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी, जो स्लॉट बुक करवाकर केंद्रों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

11 बजे के बाद ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करके वैक्सीन की दूरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए केंद्रों पर अपना मोबाइल और आधार कार्ड लेकर जाना होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि अब सप्ताह में हर शनिवार को केंद्रों पर सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसकी शुरुआत 14 अगस्त से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह होगा टीकाकरण
टीकाकरण अभियान में सिर्फ शनिवार को बदलाव किया गया है। सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक केंद्रों पर पहले की तरह ही टीकाकरण होगा। केंद्रों पर पहली और दूसरी दोनों डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed