{"_id":"619e96f6556b420cfa163a39","slug":"vaccination-40-thousand-in-a-day-fifth-place-in-the-state-moradabad-news-mbd410515764","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में टीकाकरण 40 हजार, सूबे में पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में टीकाकरण 40 हजार, सूबे में पांचवां स्थान
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक बार फिर से टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ने लगी है। एक दिन में जिले में करीब चालीस हजार लोगों का टीकाकरण करके मुरादाबाद सूबे में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। मंगलवार को जिला सातवें स्थान पर था। वहीं, शहर में सबसे अधिक और कांठ में सबसे कम टीकाकरण हुआ।
लगातार तीसरे दिन टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र के बाहर लोग कतार में दिखे। यही हाल दूसरे केंद्रों का रहा। बुधवार को टीकाकरण में मुरादाबाद प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा। इससे पहले, सोमवार को प्रदेश में 12वां और मंगलवार को सातवां स्थान मिला था। जिले के केंद्रों पर करीब चालीस हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। लोगों के उत्साह का नतीजा रहा है कि तीन दिनों में जिले में एक लाख से अधिक लोगों कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि तीन दिनों से टीकाकरण में तेजी आई है।
और कहां कितना हुआ टीकाकरण
भोजपुर-----4666
बिलारी-----3488
डिलारी-----3916
कांठ-------2467
कुंदरकी-----4789
मूंढापांडे-----2556
ताजपुर------3391
ठाकुरद्वारा----3729
मुरादाबाद नगर-10990