{"_id":"625f0c61cac94700d50709f9","slug":"v-bilari-news-mbd425297710","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदरकी में चोरी की पांच बाइकें की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंदरकी में चोरी की पांच बाइकें की बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कुंदरकी बाईपास से सटे जलालपुर चौराहे के निकट पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी पल्सर बाइक पर सवार सोहेल निवासी मोहल्ला नूरूल्ला और मोइन निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना कुंदरकी रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और खोखे कब्जे में लिए गए हैं। वहीं पुलिस ने इनकी पल्सर बाइक की जांच की तो उस पर कार की फर्जी और कूटचरित नंबर प्लेट लगी मिली।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद में घटनास्थल के निकट से एक आम के बाग से बेचने के इरादे से खड़ी की गई चोरी की चार बाइकों को भी बरामद कर दिया। इन बाइकों पर भी दूसरे वाहनों की नंबर प्लेट लगी पाई गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी वाजिद और गुलाब निवासी कुंदरकी फरार होना बताए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पहले से ही बाइक चोरी के मुकदमे की दर्ज हैं। अब पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, धोखाधड़ी करने, चोरी की बाइकें बरामदगी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बाइक स्वामियों का पता लगाने में जुटी पुलिस
मंगलवार को कुंदरकी पुलिस ने बरामद की चोरी की पांच बाइकों के वास्तविक स्वामियों का पता लगाने में पुलिस टीम जुटी है ताकि इन बाइकों के स्वामियों के बारे में सही जानकारी मिल सके। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि आरटीओ ऑफिस से बाइकों के स्वामियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। याद रहे कि कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके के सार्वजनिक स्थनों से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।