फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   uttrakhand police reached cosmos hospital

उत्तराखंड पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
uttrakhand police reached cosmos hospital
मुरादाबाद। उत्तराखंड के कुुंडा थाने की पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर कॉसमॉस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने यहां भर्ती पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी जुटाई। डॉक्टर से भी जानकारी की। इसके बाद दो पुलिस कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बुधवार रात उत्तराखंड के कुंडा थानाक्षेत्र के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला किया गया था। हमले में इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। जबकि गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। महिला के पति गुरताज सिंह उर्फ भुल्लर ने कुंडा थाने में 10 से 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पांच पुलिस कर्मी कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। इसी मामले में कुंडा थाने के इंस्पेक्टर नीलम कुमार के नेतृत्व में छह पुलिस कर्मी कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर से उपचार के बारे में जानकारी की। इसके बाद दो पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की। हालांकि हालत ठीक नहीं होने के कारण पुलिस कर्मी कुछ ज्यादा बता नहीं पाए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ देर रुकने के बाद टीम वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed