{"_id":"61ec5bf146c39f313f0c23a1","slug":"uttarakhand-s-infected-youth-dies-245-positive-cases-found-moradabad-news-mbd416796390","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के संक्रमित युवक की मौत, 245 पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के संक्रमित युवक की मौत, 245 पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। इस लहर में संक्रमण से एक और जान चली गई। उत्तराखंड के संक्रमित युवक की इलाज के दौरान टीएमयू अस्पताल में मौत हो गई। वहीं जिले में 245 संक्रमित मरीज और मिले हैं। इसमें नगर आयुक्त और जेडी हेल्थ शामिल हैं।
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी 40 वर्षीय युवक का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोविड जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर युवक को टीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां करीब छह घंटे के बाद उसकी मौत हो गई।
वहीं शनिवार को सरकारी और निजी पैथोलॉजी लैब से आई रिपोर्ट में 245 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में नगर आयुक्त संजय सिंह चौहान और जेडी हेल्थ डॉ. सरोज अरोड़ा भी शामिल हैं। एक साल के बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कमिश्नर कार्यालय के एक कर्मचारी, आशियाना कॉलोनी और जिगर कॉलोनी के एक-एक परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
451 मरीज डिस्चार्ज, सक्रिय केस 2046
मुरादाबाद। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर शनिवार को 451 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2046 हो गई है।