{"_id":"67a50f28c12a0953fd0def41","slug":"uttarakhand-police-arrested-the-criminal-after-following-the-gangster-at-the-border-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-107189-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उत्तराखंड पुलिस ने बॉर्डर पर मुठभेड़ के बाद बदमाश को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उत्तराखंड पुलिस ने बॉर्डर पर मुठभेड़ के बाद बदमाश को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड पुलिस ने थाना भगतपुर के गांव पदिया नगला निवासी कुख्यात बदमाश फुरकान को बॉर्डर पर मुठभेड़ के बाद बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। फुरकान के खिलाफ लूट, हत्या ,चोरी, डकैती के जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड, बिजनौर और जनपद मुरादाबाद में करीब 20 मुकदमे कायम है।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस ने सूचना पर फुरकान को जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के थाना आईटीआई की पैगा चौकी क्षेत्र में घेर लिया। इस पर उसने पुलिस पर फायरिंग की तो बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान फुरकान को गोली भी लगी है। फुरकान ने अपना एक गैंग बना रखा है। जिसके कुछ साथी कुछ दिन पहले जिला बिजनौर में मुठभेड़ में पकड़े गए थे। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर जनपद उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। घायल फुरकान को उपचार के लिए पुलिस ने एक अस्पताल में भर्ती कराया है।