{"_id":"60098bb649393060f67a5650","slug":"uttar-pradesh-madhyamik-shiksha-rajya-mantri-minister-of-state-for-secondary-education-gulab-devi-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील
Thu, 21 Jan 2021 07:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 Jan 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। चिकित्सक की सलाह पर लखनऊ के सरकारी आवास में ही उन्हें आईसोलेट किया गया है। राज्यमंत्री ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील है।
राज्यमंत्री के संक्रमित होने के बाद उनके स्टाफ और परिजनों का एंटीजन टेस्ट कराया गया है। सभी लोग एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आए हैं। राज्यमंत्री गुलाब देवी पिछले करीब पांच दिनों से लखनऊ में हैं। वहां उन्हें हल्की खांसी की शिकायत हुई। पहले रैपिड एंटीजन किट से जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। साथ ही उनका सैंपल
लेकर आरटीपीसीआर लैब को भेजा गया था। गुरुवार को लखनऊ में आई जांच रिपोर्ट में राज्यमंत्री गुलाब देवी कोरोना संक्रमित मिलीं।
चिकित्सक की सलाह पर वह लखनऊ में ही सरकारी आवास पर आईसोलेट हो गईं हैं। बेटी साक्षी ने बताया कि राज्यमंत्री के संक्रमित आने पर पूरे स्टाफ व परिवार के सदस्यों की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी के सैंपल आरटीपीसीआर लैब भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
वहीं गुलाब देवी ने बयान जारी कर कहा कि मुझे कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। मेरी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मैं अपने सरकारी आवास पर क्वारंटीन हूं। मेरी सभी से अपील है, जो भी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, अधिकारी अथवा आमजन पिछले एक सप्ताह में मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपनी कोरोना की जांच अवश्य करा लें।
कोरोना को हराने के लिए देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसकी शुरुआत 16 जनवरी को गई है। इस दौरान भी कोरोना कहर बरपाने से बाज नहीं आ रहा है। अब तक कोरोना से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यूपी में कोरोना रिकवरी रेट काफी अच्छा है। लोग जल्द स्वस्थ हो रहे हैं।