फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uttar Pradesh By-election Results 2020 BJP candidate Sangeeta Chauhan wins by more than 15 thousand votes

UP By-Election Result 2020: संगीता के सिर सजा ताज, नौगांवा की पहली महिला विधायक बनीं

Wed, 11 Nov 2020 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Nov 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh By-election Results 2020 BJP candidate Sangeeta Chauhan wins by more than 15 thousand votes
जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा की नौगांवा सादात विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान के सिर जीत का ताज सजा है। उन्होंने सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी को 15077 वोटों से हराकर पति चेतन चौहान की राजनीतिक विरासत संभल ली। 
विज्ञापन


साथ ही नौगांवा सादात की पहली महिला विधायक भी बनीं। संगीता चौहान को 86692 मत मिले। जबकि जावेद आब्दी को 71615 वोट मिल पाया गया। तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी फुरकान को 38399 मत हासिल हुए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद रिक्त हुई नौगांवा विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को मत पड़े थे। मंगलवार को मंडी समिति में निर्धारित समय पर मतगणना शुरू हुई। शुरुआती दौर में ईवीएम खुलीं तो सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी ने भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान पर बढ़त बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौवें राउंड में सपा का अंतर घटने के बाद बारहवें राउंड से संगीता चौहान आगे बढ़ती गईं। ये बढ़त आखिरी में जीत में तब्दील हो गई। उन्होंने 86692 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के जावेद आब्दी को 15077 मतों से शिकस्त दी। जावेद आब्दी को 71615 वोट मिले। इस सीट पर जावेद आब्दी की ये दूसरी हार है। 

इससे पहले वर्ष 20217 के विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान से शिकस्त मिली थी। यहां पर तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी फुरकान शुरू से अंत तक कायम रहे। उन्हें 38399 मत मिले। इस उपचुनाव में प्रमुख पार्टियों के साथ चौदह उम्मीदवारों ने किस्मत आजमायी था। नौगांवा सादात विधानसभा के 3,22,687 में से 2,07,057 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed