{"_id":"616682798ebc3ed097299747","slug":"uttar-pradesh-backward-classes-commission-member-girish-verma-nephew-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा का भतीजा लापता, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा का भतीजा लापता, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 13 Oct 2021 12:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:23 PM IST
सार
मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के बुद्धि विहार निवासी गिरीश वर्मा ने पुलिस को बताया कि गौरव सोमवार सुबह 11 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा का भतीजा गौरव वर्मा (24) लापता हो गया। भतीजे के दोनों मोबाइल नंबर बंद होने से परिजन परेशान हो गए हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के बुद्धि विहार निवासी गिरीश वर्मा ने पुलिस को बताया कि गौरव सोमवार सुबह 11 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। अनहोनी की आशंका में घिरे परिजनों ने इसकी सूचना मझोला थाना पुलिस को दी है।
गौरव अपने चाचा गिरीश वर्मा के साथ ही रहता है। बताया जा रहा है कि दो दिन से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश की जा रही है। उसके मोबाइल नंबर की भी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।