फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   'Uttam Tyag Dharma' Celebrated at TMU with Reverence, Devotion, and Spiritual Fervor

Moradabad News: टीएमयू में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भावों के संग मनाया उत्तम त्याग धर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
'Uttam Tyag Dharma' Celebrated at TMU with Reverence, Devotion, and Spiritual Fervor
मुरादाबाद। टीएमयू में दशलक्षण महापर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में पद्मपुराण आधारित भव्य जैन रामायण की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों से रूबरू कराया। प्रस्तुति में भगवान राम के वैराग्य और जैन दीक्षा की ओर अग्रसर होने के प्रसंग को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा से हुई। शुभम, सूर्यांश, शिवांश और लक्ष्य जैन को स्वर्ण कलश से अभिषेक का सौभाग्य मिला। सम्यक जैन ने स्वर्ण झारी से शांतिधारा की। सीसीएसआईटी के फैकल्टी सदस्य डॉ. आदित्य जैन ने रजत झारी से शांतिधारा कर धर्मलाभ लिया। छात्र ऋतिक जैन ने तत्त्वार्थ सूत्र का वाचन किया।
विज्ञापन

पंडित ऋषभ शास्त्री के सानिध्य में नवदेवता पूजा, सोलहकारण पूजा और दस लक्षण पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। जैन फैकल्टी की ओर से जिनालय से श्रीजी की आरती रिद्धि-सिद्धि भवन लाई गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित ऋषभ शास्त्री ने उत्तम त्याग धर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दान में दूसरे के कल्याण की भावना होती है, जबकि त्याग में बिना अपेक्षा वस्तु और मोह का परित्याग किया जाता है। इस दौरान सीता स्वयंवर से लक्ष्मण-रावण युद्ध तक मंचन किया गया। इस मौके पर टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, प्रथम महिला वीना जैन, समूह उपाध्यक्ष मनीष जैन, ऋचा जैन, कार्यकारी निदेशक अक्षत जैन, जाह्नवी जैन, नंदनी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed