{"_id":"65fb34a9e829a809cf0b4504","slug":"used-to-steal-bikes-to-fulfill-his-hobby-four-arrested-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-115832-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक, चार किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक, चार किए गिरफ्तार
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना पुलिस ने चोरी की छह बाइकों के साथ तीन किशोर समेत चार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों किशोर व युवक अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने युवक को जेल व किशोरों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
निरीक्षक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस धनौरा-फीना मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। फीना रोड से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर सकपका गया। वह बाइक को पीछा कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम उदय निवासी ग्राम याहियापुर थाना नौगांवा सादात बताया। पुलिस ने उदय से बाइक के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। थाने लाकर उससे पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी होने की बात कबूल की। निरीक्षक ने बताया कि उदय के साथ गांव के ही तीन नाबालिग बाइक चोरी के धंधे में लगे हुए थे। पुलिस ने उदय व तीनों किशोर की निशानदेही पर पांच बाइक और बरामद की। सभी बाइक आसपास के थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थी।
इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोरों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सभी बाइक चोरी के धंधे में लग गए।
-- -- -