फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Used to drink tea as a companion in the train, used to steal goods

Moradabad News: ट्रेन में हमसफर बन पिलाता था चाय, चुराता था सामान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Used to drink tea as a companion in the train, used to steal goods
मुरादाबाद। अक्सर रेलवे स्टेशन पर घोषणा की जाती है कि किसी भी अंजान व्यक्ति से खाने पीने की वस्तुएं न लें, आप जहरखुरानी का शिकार हो सकते हैं। इसके बावजूद यात्री लापरवाही के चलते दूसरे व्यक्ति पर विश्वास कर रहे हैं और लूट का शिकार हो रहे हैं। जीआरपी मुरादाबाद ने सोमवार को ऐसे ही शातिर आरोपी महेश साहू निवासी सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


25 हजार रुपये का ये इनामी अपने दो साथियों सत्यम तिवारी व सूरज साहू के संग मिलकर ट्रेनों में लोगों को नशीली चाय पिलाता था। इसके बाद जब वे बेहोश हो जाते तो उनका कीमती सामान लेकर तीनों आरोपी भाग निकलते। यात्रियों को शक न हो इसके लिए ये मुरादाबाद स्टेशन के आउटर से ट्रेन में यात्री बनकर बैठ जाते थे। कुछ दूर चलने पर ये यात्रियों से सफर के बारे में बातचीत करने लगते थे। इसके बाद अपने बैग से खाना निकालते और अन्य यात्रियों से भी खाने के लिए पूछते। आम तौर पर यात्री इनसे खाना नहीं लेते थे। इस पर ये आरोपी उन्हें विश्वास दिलाने के लिए खाना खुद खा लेते थे।
विज्ञापन

इस तरह यात्रियों को विश्वास हो जाता कि ये चोर नहीं हैं। इसके बाद असली खेल शुरू होता था। कुछ देर बाद आरोपी बैग से चाय निकालकर दूसरे यात्रियों को पीने के लिए कहते थे। बार बार कहने पर साथी यात्री चाय के लिए मना नहीं कर पाते थे। यह पैंतरा काम न करने पर शातिर आरोपी वेंडर बनकर चाय बेचने दूसरी ट्रेन के कोच में पहुंच जाते थे। इस तरह नशीली चाय पिलाकर इनका चोरी व लूट का धंधा चल रहा था। अप्रैल में एक सप्ताह में दो बार इन आरोपियों ने जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ ने मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य सत्यम तिवारी पहले ही पकड़ा जा चुका है। अब सूरज साहू की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed