{"_id":"5f1753d58ebc3e637916afa1","slug":"use-of-american-medicine-started-in-moradabaad-city-news-mbd356616261","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी दवा का मुरादाबाद में प्रयोग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी दवा का मुरादाबाद में प्रयोग शुरू
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना से निपटने को जहां अपने देश में चिकित्सक मशक्कत कर रहे हैं तो वहीं विदेश की दवाओं के प्रयोग भी चल रहे हैं। जब तक वैक्सीन का ईजाद नहीं हो जाता है तक इसके उपचार की संभावित दवाओं को भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अमेरिका की ऐसी ही दवा रेमडेसिविर का मुरादाबाद के दो मरीजों पर प्रयोग शुरू किया गया है। मुरादाबाद में मॉनीटरिंग करने के लिए सीएम द्वारा भेजे गए केजीएमयू लखनऊ के पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसन विभाग के एचओडी डा. वेदप्रकाश ने बताया कि इस दवा का सकारात्मक प्रयोग सामने आया है और काफी उम्मीद जगी है।
मंगलवार को मुरादाबाद में डा. वेदप्रकाश ने तमाम व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों पर अमेरिकी दवा रेमडेसिविर को इस्तेमाल किया गया जिसमें दो मुरादबाद के हैं। यहीं के टीएमयू में उन पर इस दवा का प्रयोग हुआ जो सकारात्मक रहा। ऐसे में इस दवा को मंगाया जा रहा है और सरकार भी इस बाबत प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बाबत प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अहम यह है कि संक्रमण बढ़ रहा है पर इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि इससे ही लोगों में इम्युनिटी सिस्टम और डेवलेप हो रहा है। यह देश में अभी और बढ़ेगा पर जहां जहां बढ़ेगा, वहां फिर कम होता जाएगा। लहरों की तरह इसका उतार चढ़ाव आएगा।
प्लाज्मा थैरेपी बनेगी वरदान
डा. वेदप्रकाश ने कहा कि सबसे जरूरी है कि लोग जांच कराने से घबराएं नहीं। साथ ही जो लोग पॉजिटिव होकर ठीक हो चुके हैं वह प्लाज्मा डोनेट करें। यह दूसरे मरीजों के लिए रामबाण है। मुरादाबाद में सभी को इसका आह्वान करना होगा। यहां प्लाज्मा डोनेट एवं थैरेपी सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। यह थैरेपी कारगर है।
विज्ञापन
संक्रमण में देश का दूसरा नंबर लेकिन मौतों में गिरेगा ग्राफ
संक्रमण के मामले में भारत के विश्व में दूसरे नंबर पर पहुंचने को लेकर डा. वेदप्रकाश ने कहा कि भले ही यह स्थिति हो पर जब कोरोना समाप्त होगा तो याद केवल मौतें रह जाएंगी। और मेरा विश्वास है कि यहां मौतों का आंकड़ा प्रति लाख बहुत से देशों से बहुत कम होगा।
सीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट
मुरादाबाद में किए गए निरीक्षण तथा बैठकों की पूरी रिपोर्ट सीएम को सौंपी जाएगी। डा. वेदप्रकाश ने बताया कि कोविड सेंटरों में जो कमी है उसे दुरुस्त करने को कहा है। इस बाबत सभी आला अधिकारियों से मीटिंग हो चुकी है। सभी सेंटरों का निरीक्षण किया जा चुका है। जरूरी है लोग सजग रहें।
प्लाज्मा डोनेट करने से नहीं होता नुकसान: डा सीमा
प्लाज्मा डोनेट करने से कोई नुकसान नहीं होता है। न कोई कमजोरी आती है। डा. वेदप्रकाश के साथ प्लाज्मा डोनेट बैंक के लिए काम कर रहीं टीएमयू पैथोलॉजी हेड डा. सीमा ने कहा प्लाज्मा डोनेट करने से कोई नुकसान नहीं होता है। रक्त से केवल प्लाज्मा निकालकर बाकी रक्त वापस दानदाता को ही चढ़ा दिया जाता है। इसकी भरपाई भी 24 घंटे में हो जाती है। कोरोना से जंग जीतने वाले पॉजिटिव रिपोर्ट आने के 28 दिन तक प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं।