फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   US import company duped 50 crores of 36 exporters

36 निर्यातकों के 50 करोड़ हड़प गई अमेरिकी आयात कंपनी 

Wed, 04 Mar 2020 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
US import company duped 50 crores of 36 exporters
पियर वन इंपोर्ट - फोटो : Social Media

दिवालिया हुई अमेरिका की आयात कंपनी पियर वन इंपोर्ट ने मुरादाबाद के 36 निर्यातकों के 50 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। इसके बावजूद कंपनी निर्यातकों को झांसा दे रही है कि इस कड़वे अनुभव को भूलकर वह उसे माल सप्लाई करते रहें। अमेरिकी कंपनी की ओर से निर्यातकों को मेल कर कहा गया है कि वह नए कारोबारी आदेशों का समय से भुगतान करेगी। हालांकि निर्यातकों ने कंपनी की इस मांग को ठुकरा दिया है।

विज्ञापन


पियर वन इंपोर्ट को हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में अमेरिका की सबसे बड़ी आयात कंपनी के रूप में जाना जाता था। दिल्ली फेयर में जिस अमेरिकी कंपनी के नुमाइंदों को अपने स्टॉल्स पर देखकर निर्यातकों के चेहरे खिल जाते थे, आज वही कंपनी उनकी मायूसी का सबब बनी है। पियर वन इंपोर्ट की मार्केट वैल्यू को देखते हुए भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम (ईसीजीसी) ने इस कंपनी के लिए 150 करोड़ रुपये की लिमिट तय कर रखी थी। 
विज्ञापन


इसमें से 25.5 करोड़ रुपये का कोटा मुरादाबाद के निर्यातकों के लिए था। बाकी 124.5 करोड़ रुपये का कोटा बाकी पूरे देश के निर्यातकों के लिए आरक्षित था। यानी मुरादाबाद से इस कंपनी को होने वाले 25.5 करोड़ रुपये के निर्यात का ईसीजीसी ने बीमा कर रखा था। इंपोर्ट कंपनी के दिवालिया होने या बेईमान होने पर इतनी रकम का भुगतान ईसीजीसी की ओर से निर्यातकों को किया जाएगा। लेकिन निर्यातकों ने तय लिमिट से कहीं अधिक जाकर पियर वन को एक्सपोर्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पियर वन ने करीब 15 दिन पहले मेल जारी करके भुगतान करने में हाथ खड़े कर दिए। निर्यातकों को कंपनी ने सलाह दी कि वह अपने क्लेम ईसीजीसी में डाल दें। पियर वन को मुरादाबाद के 36 निर्यातकों ने 50 करोड़ का निर्यात किया था। यह रकम अब डूब गई है। ईसीजीसी क्लेम के रूप में 25.5 करोड़ रुपये का भुगतान तो निर्यातकों को कर देगा लेकिन बाकी बचे 24.5 करोड़ रुपये का नुकसान निर्यातकों को झेलना ही होगा। ईसीजीसी ने अब पियर वन को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed