फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Urs's Kul Sharif held at the shrine of Sheikh Salahuddin

Moradabad News: शेख सलाहउद्दीन की दरगाह पर हुआ उर्स का कुलशरीफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Urs's Kul Sharif held at the shrine of Sheikh Salahuddin
बिलारी। तिसावा चांदपुर गांव स्थित शेख सलाहउद्दीन की दरगाह पर चल रहे पांच दिवसीय उर्स के अंतिम दिन शनिवार दोपहर कुल शरीफ हुआ। इस दौरान अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और दरगाह पर चादरपोशी कर दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन

उर्स के कुलशरीफ में पहुंचने के लिए दरगाह पर शुक्रवार शाम से ही अकीदतमंद पहुंचने लगे थे। मुरादाबाद के अलावा संभल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, बदायूं, बरेली आदि से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शेख सलाहउद्दीन की दरगाह पर पहुंचे और हाजिरी दी। शुक्रवार रात दरगाह परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में कव्वाल पार्टियों ने अपने कलाम पेश किए। शनिवार सुबह से ही दरगाह पर चादरपोशी करने के लिए अकीदतमंदों की लाइनें लगने लगी थीं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर दरगाह पर उर्स के कुलशरीफ से पहले उलमा ने तकरीर की। कुलशरीफ में अतिथि के तौर पर पहुंचे बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि सूफी संतों और बुजुर्गों ने हमेशा शांति और सौहार्द का पैगाम दिया है। बुजुर्गों की दरगाहों से अमन का पैगाम मिलता है। सपा विधायक ने दरगाह परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलशरीफ के दौरान तरह तरह के तबर्रुख रखकर कुल पंचायत पढ़ी गई। उलमा ने तकरीर करते हुए मुसलमानों से कुरआन-ए-पाक की हिदायतों को मानने और रसूले अकरम की सुन्नतों पर अमल करने का आह्वान किया। अंत में सैयद नजीरुल कादरी ने विशेष दुआ कराई। उर्स के कुलशरीफ में दरगाह के सज्जादानशीं खलील अहमद, हाजी मोहम्मद उसमान, रियाज अहमद पाशा, कसीम आजाद, मुजीब अहमद, सत्तार हुसैन, अकरम मलिक, जाकिर मलिक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

फोटो परिचय-09,10,11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed