फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Urmu's executive president beaten up at the police station, causing commotion at the station

Moradabad News: उरमू के कार्यकारी अध्यक्ष को थाने में पीटा, स्टेशन पर बवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Urmu's executive president beaten up at the police station, causing commotion at the station
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष व रेलवे के मुख्य हित निरीक्षक संजय माथुर और उनके बेटे प्रियांक को कुछ वकीलों और पुलिसकर्मियों ने जीआरपी थाने में पीटा। सोमवार सुबह करीब 10 बजे रेलवे कोर्ट के सामने गाड़ी पार्क करने को लेकर हित निरीक्षक व वकीलों के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन

थाने में रेलकर्मी के पीटे जाने को लेकर रेलकर्मचारी संगठन एकजुट हो गए। मामला बढ़ने के बाद स्टेशन पर घंटों हंगामा हुआ। संजय माथुर के मुताबिक तीन दिन पहले उनके बेटे प्रियांक की शादी थी। सोमवार सुबह 9:30 बजे वह अपने सास-ससुर को मुंबई एक्सप्रेस में बैठाने बेटे के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन स्टेशन पर आ चुकी थी, जल्दबाजी में उन्होंने गाड़ी पार्किंग के बाहर लगा दी। इस पर रेलवे कोर्ट के बाहर बैठे अधिवक्ता मनोज मिश्रा और उनके साथी अजय ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष जीआरपी थाने पहुंच गए। हित निरीक्षक का आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई। उनका बेटा वकीलों और पुलिसकर्मियों के पैरों में गिरकर रोने लगा।
विज्ञापन



दिल का मरीज होने का हवाला देकर उन्हें छुड़ाया और बूढ़े रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठाने के लिए कहा। तब जाकर पुलिसकर्मियों ने हित निरीक्षक को भेज दिया। वह सास-ससुर को ट्रेन में बैठकर वापस जीआरपी थाने पहुंचे। वहां से बेटे को लेकर जाने लगे तो आरोपी अजय ने बेल्ट से उनके बेटे पर हमला कर दिया। वापस जीआरपी थाने में खींचकर दोनों को जमकर पीटा। दोनों को चोटें भी लगी हैं। यह बात स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों को पता चली तो जीआरपी थाने के सामने भीड़ जमा हो गई। नरमू, उरमू, ओबीसी, एससी-एसटी एसोसिएशन समेत सभी संगठनों को पदाधिकारी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन मिला तो शांत हुए रेलकर्मी

मामला बढ़ा तो जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ और सीओ अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलकर्मियों से बात की। दोनों पक्षों की बात सुनी। समझौता कराने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। रेलवे संगठनों के पदाधिकारी आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन और वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर तीन बजे सीओ ने वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट एसपी जीआरपी को भेजने का आश्वासन दिया तब जाकर रेलकर्मी शांत हुए। हित निरीक्षक व उनके बेटे को मेडिकल कराने जिला अस्पताल भेजा गया।






मुख्य हित निरीक्षक व उनके बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी अधिवक्ता मनोज मिश्रा व उसके साथी अजय के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- अनिल वर्मा, सीओ जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed