{"_id":"6a691b377ff529bbca0a98e6","slug":"urmu-raises-a-strong-voice-regarding-the-pending-demands-of-employees-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-957894-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों पर उरमू ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों पर उरमू ने भरी हुंकार
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की स्टेशन शाखा की बीसीएम बैठक मंगलवार को स्टेशन के सामने स्थित मंडल कार्यालय में शाखाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके जल्द समाधान की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में रेल आवासों की स्थिति में सुधार, मुरादाबाद मंडल के मेल एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के ट्रेन मैनेजरों के नए लिंक को शीघ्र लागू करने, मेल एक्सप्रेस, पैसेंजर और गुड्स ट्रेन मैनेजरों की पदोन्नति तथा सभी ट्रेन मैनेजरों में गुड्स और सीनियर गुड्स का 50-50 प्रतिशत अनुपात करने की मांग उठाई गई। बुकिंग, पार्सल और रिजर्वेशन शाखाओं में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लेने तथा सभी कर्मचारियों को समय पर अवकाश और विश्राम दिए जाने की भी मांग की गई।
कर्मचारियों के विरोध के बावजूद सीआईटी लाइन को न हटाने पर भी नाराजगी जताई गई। कर्मचारियों ने कहा कि विरोध और लिखित शिकायतों के बावजूद इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शाखा सचिव हितेश ने आगामी यूनियन चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में ट्रेन मैनेजर जेएन. सिंह, उमर फारुख, नितिन कुमार, कमल पाल, ओविंद्र सिंह, राहुल कुमार, नितिन मलिक, सोमवीर सिंह, अंबुज सिन्हा, हेमंत शर्मा, नितिन शर्मा, संजय कुमार, सुमन शाह और करन कुमार ने उरमू की सदस्यता ग्रहण की।