फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UPSC 6th rank Yaksh chaudhary said in amar ujala programme - Success is possible by reading regular newspaper and keeping distance from social media

अमर उजाला का आयोजन : बोले यक्ष- नियमित अखबार पढ़कर और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर सफलता संभव

Sun, 12 Jun 2022 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jun 2022 06:38 AM IST
सार

अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू हुए यूपीएससी में छठवीं  रैंक प्राप्त करने वाले यक्ष चौधरी ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाने के बजाय युवाओं को करनी चाहिए सहभागिता। 

विज्ञापन
UPSC 6th rank Yaksh chaudhary said in amar ujala programme - Success is possible by reading regular newspaper and keeping distance from social media
यक्ष से संवाद के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाज में बहुत तेजी से बदलाव आ रहा है। इन घटनाक्रमों को समझने के लिए युवाओं को नियमित अखबार पढ़ना चाहिए। यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि युवा अखबार पढ़ें और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाने के बजाय उनमें सहभागिता करनी होगी। ये बातें सिविल सेवा परीक्षा में छठवीं रैंक प्राप्त करने वाले यक्ष चौधरी शनिवार ने अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


यक्ष चौधरी ने शनिवार शाम सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ परीक्षा की तैयारी, अपनी दो बार की असफलता से लेकर तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त करने तक के अनुभव साझा किए। इसके साथ ही युवाओं के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के सहयोग से ही समाज में विकास और बदलाव संभव है इसलिए अपने आसपास के हर एक घटनाक्रम पर हमारी नजर होनी चाहिए और उसके होने के कारणों को भी समझना बहुत आवश्यक है। इन कारणों को समझने में अखबार बहुत मदद करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सफलता का पहला चरण लक्ष्य निर्धारित करना है। इसलिए लक्ष्य निर्धारित करने के बाद परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। तैयारी वह प्रक्रिया है, जिसमें धीरे-धीरे आगे बढ़ा जा सकता है। कम समय में टॉप पर पहुंचना संभव नहीं है। इसी बीच यदि असफलता भी मिलती है तो इसका यह मतलब कतई नहीं है कि हम अपने लक्ष्य को छोड़ दें। जरूरत इस बात की है कि एकाग्रचित्त होकर हम तैयारी में जुटे रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार से बनाएं नोट्स और दोस्तों से करें लक्ष्य की चर्चा
यक्ष ने कहा कि कई बार सोशल मीडिया और पीयर ग्रुप ध्यान को भटकाने का काम करते हैं। इसलिए अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए दोस्तों से अपने लक्ष्य की चर्चा करनी चाहिए। जो भी समय मिलता है, उसे सफल होने के बिंदुओं को तलाशने में लगाना चाहिए। प्रतिदिन अखबार पढ़ना चाहिए और उसमें से अपने नोट्स बनाना बहुत जरूरी है। जब भी समय मिले, उन नोट्स का अभ्यास करना चाहिए।


ये रहे मौजूद
डॉ. अंजलि नायक, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. सुगंधा जैन, केसर, कनिका, कोमल यादव, अंबिका, कनिष्का, तूलिका, हर्षित, मुसाहिद हुसैन, राज विश्नोई, हेनरी मेसी, रेखा, मुकुल ठाकुर, पारुल, संयम जैन, शुभम वर्मा आदि।

सफलता के प्रमुख बिंदु

  • दृढ़ निश्चय कर लक्ष्य हासिल करने के प्रयास करें। 
  • नकारात्मक व्यक्ति और भटकाने वाली चीजों से दूर रहें।
  • कॅरियर बनाने के लिए वही क्षेत्र चुनें, जिसमें अपनी रुचि हो।
  • सफलता मिलने में वक्त लगता है, इसलिए तैयारी करना न छोड़े।
  • पढ़ाई के लिए घंटे निर्धारित करने की सोचने के बजाय ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करनी चाहिए।
  • फेल होने के डर के बजाय तैयारी में अपनी क्षमता का सौ फीसदी उपयोग करना चाहिए।
  • नियमित अभ्यास करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, इसलिए प्रतिदिन पढ़ना चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed