फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UPS of CT scan machine reached Moradabad from Lucknow in seven days

Moradabad News: सात दिन में लखनऊ से मुरादाबाद पहुंचा सीटी स्कैन मशीन का यूपीएस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
UPS of CT scan machine reached Moradabad from Lucknow in seven days
मुरादाबाद। सीटी स्कैन मशीन शुरू करने के लिए यूपीएस को लखनऊ से मुरादाबाद पहुंचने में सात दिन लग गए। इसके कारण जिला अस्पताल में अब तक सीटी स्कैन मशीन का ट्रायल नहीं हो सका है। चार जुलाई को ट्रॉमा सेंटर में आग लगने के बाद से सीटी स्कैन जांच नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

सात दिन पहले लखनऊ से अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई थी कि गाड़ी यूपीएस लेकर निकल गई है। इसके बाज कांवड़ के कारण रास्ता बाधित होने, पुलिस द्वारा रोके जाने का बहाना लेकर इसे सात दिन तक लेट किया गया। शुक्रवार को यूपीएस आखिरकार जिला अस्पताल पहुंच गया। इसे ट्रॉमा सेंटर में रख दिया गया है। बैटरियों की खरीद जिले में ही की जा रही है। जिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि बैटरियां व यूपीएस जल्द लगा दिए जाएंगे। सोमवार को इंजीनियर को बुलाकर मशीन की जांच कराएंगे। मशीन ठीक हुई तो जल्द ही सीटी स्कैन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क जांच कराने के लिए 30 किमी दूर रामपुर जाना पड़ता है। वहीं सरकारी अस्पताल में पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन संचालित होने के कारण जांच निशुल्क है। जबकि मुरादाबाद में सरकारी व्यवस्था होने के कारण जांच के लिए 500 रुपये शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article