फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over supply of dirty water in Budh Bazar Colony

Moradabad News: बुध बाजार कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति पर हंगामा

Sat, 12 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Uproar over supply of dirty water in Budh Bazar Colony
ठाकुरद्वारा। नगर में बुध बाजार की कॉलोनी में शुक्रवार को सुबह गंदे पानी की आपूर्ति पर हंगामा हो गया। बुध बाजार में पीएनबी के पीछे वाली कॉलोनी में सुबह 6:00 बजे पानी की आपूर्ति शुरू होने पर घरों की टोटियों में गंदा पानी आने लगा। इस पर मोहल्ला निवासी पंकज गुप्ता ने अपने घर में गंदा पानी आने पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत नगर पालिका के जलकल विभाग के सुपरवाइजर हफीज अहमद, अध्यक्ष, एसडीएम और डीएम से की। गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत से नगर पालिका में हड़कंप मच गया। करीब एक माह पूर्व पूरे नगर में गंदे पानी की आपूर्ति होने से नगर पालिका को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। बुध बाजार में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत मिलने पर नगर पालिका के सुपरवाइजर लेबर को लेकर मौके पर पहुंच गए उन्होंने देखा कि कालोनी के पानी की आपूर्ति का पाइपलाइन कहीं से लीक है और कॉलोनी की सड़क पर पानी फैला हुआ है। पता लगाने के लिए उन्होंने कॉलोनी में जाने वाली बाली पाइपलाइन की खुदाई शुरू कर दी तो पता चला कि कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण कर रहा है उसी के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से नाली का गंदा पानी घरों में जा रहा है। सुपरवाइजर ने बताया कि पाइपलाइन ठीक कर दिया गया है और आगे गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed