फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over recovery in CMO office

सीएमओ कार्यालय में वसूली को लेकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar over recovery in CMO office
मुरादाबाद। सीएमओ कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर डीपीए (डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट) पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। इस मामले में सीएमओ ने डीपीए को काम से हटा दिया। साथ ही मामले की जांच एसीएमओ को सौंप दी है। वहीं इस प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया।
विज्ञापन

अमित कुमार मलेरिया विभाग में मलेरिया इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। करीब तीन महीने पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम देख रहे डीपीए का ट्रांसफर हो गया। तब से डीपीए का काम अमित कुमार देख रहे थे। मंगलवार को चक्कर की मिलक निवासी वरुण पार्षद अजय दिवाकर के साथ जन्म प्रमाण पत्र बनवाने सीएमओ कार्यालय पहुंचा। वरुण का आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अमित ने सौ रुपये लिए, जिसे लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर शराब होने पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डा. संजीव बेलवाल ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। जांच पड़ताल के बाद इस मामले से सीएमओ को अवगत कराया। इसके बाद अमित कुमार को डीपीए के काम से हटाकर मलेरिया विभाग में भेज दिया।
विज्ञापन

- अमित कुमार को अस्थाई रूप से डीपीए का काम लिया जा रहा था। शिकायत मिलने पर अमित को हटाकर वापस मलेरिया विभाग में भेज दिया गया है। इस प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। इसकी जांच एसीएमओ डा. दीपक वर्मा को सौंपी है। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ के नोट का नंबर लिखकर दिया था
मुरादाबाद। पार्षद अजय दिवाकर ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए वरुण सैनी को कई दिन से दौड़ाया जा रहा था। अजय दिवाकर का दावा है कि वरुण ने सौ के नोट लिखे नंबर नोट करने के बाद दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed