{"_id":"66bfec2e08f27edf0006e8f4","slug":"uproar-over-meat-being-found-in-vegetarian-food-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-459943-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शाकाहारी खाने में मांस का टुकड़ा मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शाकाहारी खाने में मांस का टुकड़ा मिलने पर हंगामा
Sat, 17 Aug 2024 05:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित एक होटल में शाकाहारी खाने के दौरान मांस का टुकड़ा मिलने पर व्यक्ति ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की। इसको लेकर हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने हंगामा किया। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों की बातचीत के बाद शिकायतकर्ता ने समझौता कर लिया।
सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए कांठ रोड स्थित एक होटल में गया था। होटल के कर्मचारियों से उसने दाल तड़का, पनीर हांडी, मिक्स रोटी और बटर नान का आॅर्डर दिया। खाने की प्लेट कर्मचारियों लाया तो बटर नान वाली प्लेट में मांस का टुकड़ा दिखाई दिया।
पीड़ित ने इस मामले में होटलकर्मी से शिकायत की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। होटल मैनेजर से शिकायत करने पर उसने तत्काल होटल से चले जाने की धमकी दी। इसके बाद उसने हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को बुलाया। काफी देर हंगामा करने के बाद हिंदू संगठन के लोग चले गए। इस बारे में थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि शिकायत मिली थी, लेकिन शिकायतकर्ता ने समझौता कर लिया।