{"_id":"6699ae48eaa40a917d088fb6","slug":"uproar-over-finding-skeleton-outside-the-grave-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-122350-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कब्र से बाहर कंकाल मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कब्र से बाहर कंकाल मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव कैसरा में चार माह पहले मृत व्यक्ति का कंकाल बृहस्पतिवार की शाम कब्र से बाहर मिलने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कंकाल को दोबारा से दफन कराया। माना जा रहा है कि किसी तांत्रिक ने तंत्र विद्या करने के लिए उसका कंकाल बाहर निकाला है। कंकाल के हाथ की दो अंगुलियां भी गायब हैं और मौके से एक कपड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम कैसरा निवासी साबिर अली (70) की करीब चार माह पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने रोड किनारे स्थित कब्रिस्तान में शव दफना दिया था। साबिर अली के परिवार का एक सदस्य रोजाना उनकी कब्र पर अगरबत्ती जलाने जाता था। बृहस्पतिवार की शाम उनका बेटा इदरीश अपने पिता की कब्र पर अगरबत्ती जलाने गया तो उनकी कब्र खुदी देखकर चौंक गया। साबिर अली का कंकाल कब्र के बाहर पड़ा हुआ था और हाथ की दो अंगुलियां भी गायब थीं। लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर कंकाल को दोबारा से कब्र में दफना दिया। एक परिजन ने बताया कि कंकाल के पास लाल रंग का एक कपड़ा भी मिला है। माना जा रहा है कि किसी तांत्रिक क्रिया के लिए ही कंकाल को कब्र से बाहर निकाला गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है। क्षेत्र में तांत्रिक क्रियाएं करने वालों का सुराग निकाला जा रहा है।