फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over discovery of bovine remains

Moradabad News: गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Uproar over discovery of bovine remains
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के फरीदपुर- उमरी सब्जीपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांगन तिराहा पुलिस चौकी में हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें कुछ लोग बाइकों से अवशेष रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह फरीदपुर के गांव उमरी सब्जीपुर मार्ग पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बोरी में कुछ अवशेष हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर लोग जुट गए। बजरंग दल के कार्यकर्ता सचिन दिवाकर, रजत ठाकुर, गोविंद राजपूत, सोनू, अंकित, सचिन, सूरज गांगन तिराहा पुलिस चौकी पर पहुंच गए और उन्होंने चौकी इंचार्ज से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर मैनाठेर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह आ गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिससे पता चला कि कुछ लोग बाइक से आए और अवशेष रखकर गए हैं।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। मौके पर गोकशी होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। किसी ने बोरी में खाल भरकर यहां लाकर रखा है। पुलिस टीम पूरा सच अवशेष वास्तव में क्या थे, इसकी भी पुष्टि की जा रही है। मैनाठेर सामने लगाने में जुटी है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed