फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar in the police station due to non-arrest of the accused of rape

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the police station due to non-arrest of the accused of rape
मुरादाबाद। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग शांत हुए। मूंढापांडे के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी (15) नौवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी सोनू एक साल से उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। महिला ने बताया कि वह 20 फरवरी को बाहर गई थी। घर में नाबालिग पुत्री अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सोनू ने गले पर चाकू रखकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। उस समय आरोपी मां और भाई को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था। जिससे डरकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन

उसने बाद में अपनी मां को आपबीती सुनाई थी। सोनू ने 6 जून की शाम को भी घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस दौरान आए पीड़िता के ममेरे भाई ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजन और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन कर पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। प्रभारी नवाब सिंह ने तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद परिजन घर चले गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed