फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   uproar in the meeting of the congress district in charge

कांग्रेस के जिला प्रभारी की बैठक में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
uproar in the meeting of the congress district in charge
पीलीकोठी चौराहा के पास स्थित मिशन कंपाउंड में कांग्रेस की बैठक में नोकझोंक करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला प्रभारी असलम चौधरी की बैठक में हंगामा हो गया। कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी बैठक छोड़कर बाहर आ गए। नाराज कांग्रेसियों ने बात नहीं सुनने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में नाराज वरिष्ठ कांग्रेसी बैठक में शामिल हुए। वहीं, जिला प्रभारी का कहना है कि अपनी बात पहले कहने के लिए कुछ कांग्रेसियों में बहस हो गई थी। नाराजगी और हंगामे जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला प्रभारी असलम चौधरी मंगलवार को मुरादाबाद दौरे पर आए थे। उन्होंने जिला और महानगर कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मिशन कंपाउंड में वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पहुंचे कुछ कांग्रेसी अपनी बात पहले कहने के लिए बहस लगे, जिसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी बैठक छोड़कर बाहर निकल आए। मीडिया के सामने नाराजगी जताई, कहा कि हम भी कांग्रेसी हैं, हमारी बात भी सुनी जाए। हालांकि, बाद में नाराज कांग्रेसी भी बैठक में शामिल हुए और अपनी बात रखी। वहीं हंगामेे के दौरान जिला प्रभारी भी कुर्सी छोड़कर उठ गए। जिला प्रभारी असलम चौधरी ने बताया कि कुछ कांग्रेसियों को कहीं जाना था, इसलिए वह अपनी बात पहले कहना चाहते थे, जिसे लेकर आपस में बहस हो गई। बाद में सभी ने अपनी बात रखी। इस दौरान असलम खुर्शीद, फहीम चौधरी, आफताब चौधरी, रविंद्र प्रताप विश्नोई, आनंद मोहन गुप्ता, विनय खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला और महानगर कमेटी की बैठक में कम पहुंचे पदाधिकारी
मुरादाबाद। जिला प्रभारी ने जिला और महानगर कमेटी की अलग-अलग बैठक की। दोनों बैठकों में कमेटी के कम ही पदाधिकारी पहुंचे। बैठक में पदाधिकारियों की संख्या कम होने पर जिला प्रभारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के पक्ष में माहौल, उपचुनाव में करेंगे बेहतर प्रदर्शन
मुरादाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला प्रभारी असलम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। पार्टी उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। कांग्रेसी ही सड़क पर उतरकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। जिले की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। 28 दिसंबर को कांग्रेस की स्थापना दिवस है। इस दिन गांवों में कांग्रेस परचम फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed