फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar in hospital over death of drug supplier, allegation of negligence

Moradabad News: दवा सप्लायर की मौत पर अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar in hospital over death of drug supplier, allegation of negligence
मुरादाबाद। पाकबड़ा के समाथल गांव के निवासी दवा सप्लायर सुरेंद्र कुमार जीरो प्वाइंट पर सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए। उनकी बाइक एक दूसरी बाइक से टकरा गई। तेज टक्कर होने के कारण वह पेट में गंभीर दर्द और बैचेनी बता रहे थे। परिजनों ने शुक्रवार दोपहर को उन्हें दिल्ली रोड स्थित एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उनके कोई इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद ही सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने तक परिजन हंगामा करते रहे। अस्पताल संचालक डॉ. मगन मेहरोत्रा ने बताया कि मरीज को पेट में दर्द व गैस की समस्या थी। इसके कारण पेंटोसिड इंजेक्शन लगाया गया था। कई बार दुर्घटना के मामलों में गंभीर हेड इंजरी होती है, जो उस समय पता नहीं चल पाती। यदि पोस्टमार्टम होगा तो रिपोर्ट में साफ हो जाएगा। इलाज में लापरवाही के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed