फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar, fight in Lodhipur Rajput village over ration distribution

रशन वितरण को लेकर लोधीपुर राजपूत गांव में हंगामा, मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar, fight in Lodhipur Rajput village over ration distribution
मुरादाबाद। क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत गांव में रविवार को राशन डीलर ने राशन लेने आई महिला उसके पुत्रों के साथ अभद्रता और मारपीट कर डाली। राशन डीलर की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर किया। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सोमवार को ग्रामीण राशन डीलर की शिकायत एसडीएम से करके मामले की जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत गांव में राशन की दुकान स्यामी सिंह के नाम से है। स्यामी अपनी मनमर्जी से राशन बांटता है। दोपहर के समय गांव निवासी शहादत पत्नी अख्तर राशन लेने के लिए गई थी। शहादत ने राशन डीलर स्यामी से कहा की उसे पिछले माह भी राशन नही मिला था, इसलिए उसका पिछले माह का राशन इस बार दे दो। इस बात पर राशन डीलर स्यामी भड़क गया। राशन डीलर स्यामी ने कहा कि एक महीने का राशन मिलेगा। पिछले महीने का नहीं मिलेगा। जिसे लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। राशन डीलर स्यामी ने महिला के साथ धक्कामुक्की करने लगा। राशन डीलर के बेटे भी आ गए और महिला से मारपीट करने लगे। जानकारी होने पर शहादत का बेटा नईम मौके पर पहुंचा गया। जहां उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे अफरातफरी मच गई। लाइन में लगे ग्रामीणों ने राशन डीलर स्यामी के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। बाद में थाने पहुंचकर नईम ने स्यामी व उसके बेटों के खिलाफ तहरीर दी। हंगामा व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed