फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar at power plant over buffalo being electrocuted

Moradabad News: करंट से भैंस की माैत पर बिजलीघर पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar at power plant over buffalo being electrocuted
रामपुर। उत्तराखंड सीमा से सटे खानपुर गांव के जंगल में शनिवार की शाम किसान निशान सिंह की भैंस बिजली का करंट लगने से मर गई। रविवार को किसानों ने ग्राम भरतपुर स्थित बॉर्डर विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने एसडीओ को संबोधित ज्ञापन जेई को देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर तराई किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सद्दाम पाशा के नेतृत्व में खानपुर, चांदपुर आदि गांवों के तमाम किसान उत्तराखंड बॉर्डर के ग्राम भरतपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि खानपुर, चांदपुर आदि गांवों में बिजली के ढीले तार खेतों में लटक रहे हैं, जिसकी वजह से शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे ग्राम खानपुर निवासी निशान सिंह की एक भैंस जंगल में बिजली का करंट लगने की वजह से मर गई। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, ढीले तारों को कसवाने और मुआवजा किसान को दिलाने की मांग की। इसके बाद विद्युत उपकेंद्र पहुंचे अवर अभियंता ने सभी किसानों को शांत किया। जेई ने तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में हरजीत सिंह, शीतल सिंह, अमरजीत सिंह, रवि कुमार मौर्य, रणवीर सिंह, सूरज कुमार, दीप सिंह, असलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed