फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Upon reaching the police station, the young woman said, "Sir, I have married my boyfriend."

Moradabad News: थाने पहुंचकर युवती बोली, सर मैंने प्रेमी संग कर ली है शादी

Fri, 17 Jul 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Upon reaching the police station, the young woman said, "Sir, I have married my boyfriend."
कुंदरकी। एक युवती कुंदरकी थाने में पहुंचकर बोली, सर मैं बालिग हूं और अपनी इच्छा से प्रेमी संग शादी भी कर ली है। पुलिस इतना सुनकर चौंक गई। अब पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण कराया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर बयान कराने की तैयारी में है जिसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकेगी। गौरतलब है कि पांच जुलाई की देर शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को गांव की युवक बहला फुसला कर ले जाने मामला थाने में पहुंचा था तो पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी युवक के अलावा उसके मां-बाप, भाइयों समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक संजय त्यागी ने बताया कि दस दिन से गायब युवती अचानक थाने में आई और खुद का बालिग बताते हुए प्रेमी संग शादी करने की बात कहने लगी। पुलिस ने युवती के बयान अपने पास भी रिकॉर्ड किए हैं और कोर्ट में बयान कराने को ले जाएगी जिसके बाद युवती के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed