फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   upi tes-2026 mein mandal ke paanch schoolon ka prachar-prasar, shikshakon ko nirdesh diye jayenge

Moradabad News: मंडल के पांच जिलों में यूपीआईटीएस-2026 का होगा प्रचार, डीएम को निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
upi tes-2026 mein mandal ke paanch schoolon ka prachar-prasar, shikshakon ko nirdesh diye jayenge
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (यूपीआईटीएस) में मुरादाबाद मंडल के उद्यमियों, निर्यातकों और कारोबारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल के जिलाधिकारियों को आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और अधिक से अधिक उद्यमियों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



यूपीआईटीएस-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा। आयोजन में 2400 से अधिक प्रदर्शकों और 1.50 लाख से अधिक बी2बी खरीदारों के साथ 4.50 लाख से अधिक बी2सी आगंतुकों को जोड़ने का लक्ष्य है।
विज्ञापन




आयुक्त ने डीएम को सोशल मीडिया, होर्डिंग-बैनर, सार्वजनिक स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों, व्यापारिक संगठनों और उद्योग बंधु बैठकों के माध्यम से प्रचार कराने को कहा है। आयोजन में ओडीओपी, एमएसएमई, हस्तशिल्प, हथकरघा, वस्त्र, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा और ऑटोमोबाइल-इलेक्ट्रिक वाहन समेत विभिन्न क्षेत्रों के उत्पाद प्रदर्शित होंगे। इसका उद्देश्य उद्यमियों और निर्यातकों को नए बाजार, खरीदार और कारोबारी संपर्क उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed