{"_id":"658cf5b24cf50b540601f015","slug":"up-woman-strangled-to-death-in-moradabad-husband-s-body-found-hanging-from-a-tree-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद में महिला की गला घोंटकर हत्या, पेड़ पर लटका मिला पति का शव, पुलिस की जांच में उलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद में महिला की गला घोंटकर हत्या, पेड़ पर लटका मिला पति का शव, पुलिस की जांच में उलझी गुत्थी
Thu, 28 Dec 2023 09:42 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 09:42 AM IST
सार
परिजनों के मुताबिक पशुओं का चारा लेने के लिए दोनों खेत पर गए थे। देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोज खबर हुई। जब लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव बरामद हुए।
विज्ञापन
कांठ की घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के मल्लीवाला गांव के जंगल में महिला इंद्रो देवी (50) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके पति प्रेम सिंह सैनी (55) का शव पेड़ पर लटका मिला। दोनों खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
किसान प्रेम सिंह सैनी मूलरूप से कांठ क्षेत्र के दरियापुर गांव के निवासी थे। वह 18 साल पहले गांव को छोड़कर परिवार के साथ कांठ के ही गांव पट्टी मोढा गुलड़िया गांव में आकर बस गए थे। उनके दो बेटे दुष्यंत और टीकम सिंह हैं। टीकम सीआरपीएफ में कोबरा कमांडो हैं। उनकी तैनाती दिल्ली में है। दुष्यंत गांव में ही रहते हैं।
विज्ञापन
दुष्यंत के मुताबिक बुधवार दोपहर एक बजे पिता मां के साथ मोपेड से पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर गए थे। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। जानकारी मिलने पर दुष्यंत ने पड़ोसी गांव मिश्रीपुर निवासी अपने ससुर सूरज सिंह को खेत पर भेजा। जहां प्रेम सिंह सैनी का शव गमछे के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
जबकि 50 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में उनकी पत्नी इंद्रो देवी शव पड़ा था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने लिया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है। सभी पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।