फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Two and a half hours of power cuts in Moradabad district, village-city schedule released

UP: मुरादाबाद जिले में ढाई घंटे होगी बिजली कटाैती, गांव-शहर का शेड्यूल जारी, पूरे माह झेलनी होगी परेशानी

Sat, 02 May 2026 12:11 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 02 May 2026 12:11 PM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच यूपी पावर सेक्टर ने मुरादाबाद मंडल के कई जिलों में रोजाना 2 घंटे 30 मिनट की निर्धारित बिजली कटौती लागू कर दी है। तय शेड्यूल के अनुसार शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग समय पर सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग का कहना है कि यह फैसला ग्रिड सुरक्षा और लोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Two and a half hours of power cuts in Moradabad district, village-city schedule released
मुरादाबाद मंडल में बिजली कटाैती - फोटो : samvad

विस्तार

 भीषण गर्मी में बिजली संकट ने दस्तक दे दी है। अब यूपी पावर सेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एक से 31 मई 2026 तक मुरादाबाद मंडल के जिलों में रोजाना दो घंटे 30 मिनट की बिजली कटौती तय कर दी गई है। यह कटौती तय समय पर की जाएगी, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के उपभोक्ताओं को झटका लगेगा।

विज्ञापन


जारी शेड्यूल के अनुसार मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर, संभल और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में अलग-अलग समय स्लॉट में कटौती होगी। तहसील मुख्यालयों में सुबह सात से साढ़े आठ बजे और दोपहर तीन से चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन


वहीं नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह 6:45 से 7:45 बजे तक और दोपहर 2:45 से 4:15 बजे तक कटौती लागू रहेगी। यानी दिन की शुरुआत से ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाएगी और दोपहर की तपिश में भी राहत नहीं मिलेगी। खास बात यह है कि यह कटौती सामान्य व्यवस्था के नाम पर लागू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पहले से ही कई इलाकों में अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली विभाग का कहना है कि यह निर्णय ग्रिड सुरक्षा और लोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है, लेकिन सवाल यह है कि हर साल गर्मी आते ही उपभोक्ताओं पर बोझ क्यों डाला जाता है।

अधीक्षण अभियंता (देहात) गुलशन गोयल का कहना है कि तहसील मुख्यालयों पर यह कटौती ऊपर से निर्धारित होती है। इसके अलावा यदि कहीं फॉल्ट होता है तो टीम शटडाउन लेकर मरम्मत करती हैं। बाकी तय शेड्यूल के मुताबिक अतिरिक्त कटौती नहीं की जाती है।

गांवों में अघोषित कटौती ने पहले ही बढ़ा रखी है मुसीबत
मुरादाबाद और आसपास के जिलों में पहले से ही अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग ने गांवों में लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। तय शेड्यूल के अलावा कई इलाकों में दिन-रात बिजली का आना-जाना लगा रहता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और नगर पंचायतों में हालात ज्यादा खराब हैं, जहां घंटों सप्लाई ठप रहती है।

इससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है और इन्वर्टर तक जवाब दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर तय 2:30 घंटे की कटौती के साथ अघोषित कटौती भी जारी रही, तो मई की गर्मी में हालात और भी बदतर हो जाएंगे। सिर्फ मुरादाबाद की बात करें तो मूंढापांडे के गांवों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed