{"_id":"69c247291f26937fdf05cf25","slug":"up-terrorist-harish-and-his-associates-to-undergo-face-to-face-interrogation-he-will-be-brought-to-moradabad-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आतंकी हारिश और उससे जुड़े लोगों से आमने-सामने होगी पूछताछ, जल्द लाया जाएगा मुरादाबाद, यह सामान हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आतंकी हारिश और उससे जुड़े लोगों से आमने-सामने होगी पूछताछ, जल्द लाया जाएगा मुरादाबाद, यह सामान हुआ बरामद
Tue, 24 Mar 2026 01:42 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद\ लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद\ लखनऊ
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:42 PM IST
सार
आतंकी संगठन में युवाओं को शामिल करने के आरोपी हारिश को एटीएस जल्द मुरादाबाद लाएगी। इससे पहले जांच टीम ने उसके कमरे से कई चीजें बरामद की थी। एटीएस को उससे जुड़े कुछ लोगों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
हारिश अली
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कुख्यात आतंकी संगठन आईएस के इशारे पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने के आरोपी सहारनपुर निवासी हारिश से एटीएस अगले पांच दिनों तक गहन पूछताछ करेगी। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जैनेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को हारिश की पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी।
विज्ञापन
एटीएस उसे सुपुर्दगी में लेने के बाद मुरादाबाद लाकर अहम सुराग जुटाएगी। एटीएस ने हारिश को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। सहारनपुर के कुतुबशेर इलाके का निवासी हारिश मुरादाबाद से बीडीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
विज्ञापन
एटीएस की जांच में सामने आया था कि वह आईएस की जिहादी विचारधारा से प्रभावित होकर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी विचारधारा वाले युवाओं और नाबालिगों को जोड़ रहा था, ताकि देश में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन
एटीएस ने उसके हॉस्टल के कमरा नंबर जी-7 से पेन ड्राइव, मोबाइल और आईपैड बरामद किया था, जिसका विधि विज्ञान प्रयोगशाला से डाटा निकालने पर कई अहम सुराग मिले थे। अब इन सुरागों के आधार पर उससे पूछताछ की जाएगी।
साथ ही उसे मुरादाबाद और सहारनपुर ले जाकर छानबीन होगी। एटीएस उसके ग्रुप से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है। इनमें से कुछ को चिह्नित किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान हारिश का उनसे आमना-सामना भी कराया जाएगा।
साथ ही उसके बैंक खातों में आई रकम के बारे में भी छानबीन करेगी। एटीएस 28 मार्च को रिमांड खत्म होने पर उसे वापस लखनऊ जेल में दाखिल कराएगी।