फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Teacher played games on mobile for three hours during six-hour duty, DM suspended him

UP: शिक्षक ने छह घंटे की ड्यूटी में तीन घंटे मोबाइल में खेला गेम, डीएम ने किया था निरीक्षण...किए गए निलंबित

Thu, 11 Jul 2024 11:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सिंहपुरसानी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, सिंहपुरसानी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:26 AM IST
सार

संभल के एक स्कूल में डीएम राजेंद्र पैन्सिया के निरीक्षण करने के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पता चला कि एक शिक्षक ने छह घंटे की ड्यूटी में तीन घंटा मोबाइल में गेम खेला। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण में अन्य शिक्षिकों की भी गलतियां उजागर हुई हैं। 

विज्ञापन
UP: Teacher played games on mobile for three hours during six-hour duty, DM suspended him
संभल जिले के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम राजेंद्र पैन्सिया - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जिले के गांव शरीफपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक प्रेम गोयल ने छह घंटे की ड्यूटी के दौरान तीन घंटे मोबाइल का इस्तेमाल किया। जिसमें 1.17 घंटे कैंडी क्रश गेम खेला। जिलाधिकारी राजेंद्र पैन्सिया के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी राजेंद्र पैन्सिया शरीफपुर गोशाला में पशुओं की मौत की सूचना पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। दोपहर में लौटते समय वह गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंच गए।
विज्ञापन


डीएम ने स्कूल में तैनात शिक्षक प्रेम गोयल का मोबाइल चेक किया तो पाया कि शिक्षक ने ड्यूटी के दौरान तीन घंटे तक मोबाइल चलाने में बिताए। शिक्षक ने ड्यूटी के दौरान 1.17 घंटे कैंडी क्रश गेम खेला, बाकि 1.43 मिनट सोशल मीडिया और काॅल में बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही अन्य शिक्षकों को भी चेतावनी दी है। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया।

डीएम को बच्चों के होमवर्क में मिलीं त्रुटियां

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को दिया जाने वाला होमवर्क जांचा। इसमें एक शिक्षक की कॉपी के एक पृष्ठ में नौ त्रुटि, दूसरे शिक्षक के पृष्ठ में 23, तीसरे शिक्षक के पृष्ठ में 11, चौथे शिक्षक के एक पृष्ठ में 21, पाचवें शिक्षक के एक पृष्ठ में 18 और एक अन्य शिक्षक के एक पृष्ठ में 13 त्रुटियां पाई गई हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेहद खराब स्थिति है। नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के लिए कहा। साथ ही कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को दिए गए होमवर्क में काफी खामियां मिली हैं।

अवैध वसूली और कब्जा कराने में चकबंदी लेखपाल निलंबित
गुन्नौर तहसील में तैनात लेखपाल कृष्ण गोपाल शर्मा को अवैध वसूली करने और जमीन पर कब्जा कराने के मामले में एसडीएम रमेश बाबू ने निलंबित किया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी को पत्र लिखा है।

गुन्नौर एसडीएम ने बताया कि आठ जुलाई को गांव ईसमपुर डांडा निवासी रजनेश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि लेखपाल ने भूमाफियाओं से सांठ-गांठ कर गांव ईसमपुर सैलाब खाम में स्थित जमीन पर पुलिस टीम को साथ ले जाकर अवैध कब्जा करा दिया है।

वह जमीन उन्होंने क्रय की है। आरोप यह भी लगाया गया था कि लेखपाल ने उनसे 28 हजार रुपये वसूले थे। इसके बाद भी दूसरे पक्ष से मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करा दिया गया। पीड़ित ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो भी दिया।

इसकी जांच नायब तहसीलदार से कराई गई। जो ऑडियो दी गई उसमें भी रुपयों के लेनदेन की बात सामने आई। इसके आधार पर ही लेखपाल को निलंबित किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed