{"_id":"6a2ab99034534087e0036140","slug":"up-stones-pelted-at-moving-vande-bharat-passengers-panicked-as-a-window-shattered-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चलती वंदे भारत पर पथराव, शीशा टूटने से यात्रियों में दहशत, आधे घंटे ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चलती वंदे भारत पर पथराव, शीशा टूटने से यात्रियों में दहशत, आधे घंटे ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन
Thu, 11 Jun 2026 07:10 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:10 PM IST
सार
देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इससे कोच का शीशा चटक गया। घटना के बाद यात्री दहशत में आ गए और ट्रेन करीब आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन
वंदेभारत एक्सप्रेस (फाइल)
विस्तार
देहरादून से मुरादाबाद होते हुए लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर बुधवार को चकराजमल स्टेशन के पास पथराव कर दिया। पथराव में ट्रेन के एक कोच का शीशा चटक गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रेन धामपुर और चकराजमल स्टेशन के बीच करीब आधे घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
यात्रियों की शिकायत और ट्रेन स्टाफ की सूचना पर आरपीएफ धामपुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर घटना हुई वह आबादी क्षेत्र से दूर है और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। ऐसे में आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
धामपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। घटना के दौरान ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले भी रामपुर स्टेशन के नजदीक ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।