फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: STF arrests man with ₹50,000 bounty in Moradabad; he had fled after taking diesel worth lakhs petrol pump

UP: एसटीएफ ने मुरादाबाद से 50 हजार का इनामी किया गिरफ्तार, पंप से लाखों रुपये का डीजल लेकर हो गया था गायब

Mon, 20 Jul 2026 07:42 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 20 Jul 2026 07:42 PM IST
सार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोधीपुर स्थित पेट्रोल पंप से लाखों रुपये का डीजल लेकर फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी दीपक राय को एसटीएफ और पाकबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर वर्ष 2020 में डंपरों के लिए उधार डीजल लेकर भुगतान न करने का आरोप है।

विज्ञापन
UP: STF arrests man with ₹50,000 bounty in Moradabad; he had fled after taking diesel worth lakhs petrol pump
पाकबड़ा से 50 हजार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : मुरादाबाद पुलिस

विस्तार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोधीपुर स्थित पंप से लाखों रुपये का डीजल लेकर भागे 50 हजार के इनामी दीपक राय को एसटीएफ की आगरा यूनिट की टीम और पाकबड़ा पुलिस ने को दबोच लिया। सोमवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के लोधीपुर राजपूत निवासी हर्ष वर्धन ने 31 जुलाई 2020 को पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि छह अगस्त 2020 को उनके पंप पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी दीपक राय, बदायूं के उझारी निवासी रसीद और मुंशी आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि उन्हें हाईवे पर डंपर से मिट्टी डालने का ठेका मिला है। उनके डंपरों में डीजल डाला जाएगा। आरोपियों ने अलग-अलग तारीख में लाखों रुपये के डीजल लिया और भुगतान नहीं किया। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। मुख्य आरोपी दीपक राय की गिरफ्तारी पर डीआईजी मुनिराज जी ने 50 हजार का नाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकबड़ा पुलिस और एसटीएफ की आगरा यूनिट की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को टीम ने आरोपी को पाकबड़ा में ही दबोच लिया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बुलबुलपुरा घासमंडी निवासी दीपक राय को सोमवार की दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed