फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Roadways: Roadways drivers strike in Moradabad division, protest against new laws,

UP Roadways: मुरादाबाद मंडल के रोडवेज चालक हड़ताल पर, नए कानूनों का विरोध, साल के पहले दिन यात्री परेशान

Mon, 01 Jan 2024 12:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:14 PM IST
सार

केंद्र सरकार के चालकों के लिए बनाए गए नए कानूनों के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बस चालकों ने नारेबाजी करते हुए बसों का संचालन ठप कर दिया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
UP Roadways: Roadways drivers strike in Moradabad division, protest against new laws,
मुरादाबाद में हड़ताल के बाद बस अड्डे पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए कानून के विरोध में सोमवार को मुरादाबाद मंडल के रोडवेज चालक हड़ताल पर चले गए। चालकों ने प्रदर्शन कर नए कानून का विरोध किया। हड़ताल की सूचना पर अधिकारियों ने चालकों से वार्ता की लेकिन बसें नहीं चल सकी। चालकों ने चेतावनी दी कि जब तक कानून वापस नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन


नए कानून में सड़क हादसा होने पर आरोपी वाहन चालक को दस साल की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माने का प्रावधान है। चालक नए कानून का लगातार विरोध कर रहे हैं। इससे पहले संभल में रविवार को निजी और रोडवेज चालकों ने हड़ताल कर दी थी। उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड पर बसें खड़ी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चालकों ने कहा कि वह रोजाना करीब 400 रुपये कमाते हैं। यदि हादसे में इस तरह से जुर्माना और सजा होगी तो परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएगा। जुर्माने की राशि कहां से देंगे। इसलिए ऐसा कानून न लाया जाए। दूसरी ओर, सिरसी में मुकर्रबपुर रोड पर ट्रक चालक वाहनों को खड़ा कर हड़ताल पर चले गए। कहा कि नए कानून से चालक आहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल में जाम लगाकर प्रदर्शन किया

संभल- मुरादाबाद मार्ग पर ट्रक चालकों ने जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खोलने का प्रयास कर रही है। वाहन चालकों का कहना है कि नए कानून को वापस किया जाए। नए कानून से चालकों के सामने बड़ी दिक्कत आ जाएगी। सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे एकत्र हुए वाहन चालकों ने संभल बिजलीघर के सामने ट्रक को मुरादाबाद मार्ग पर खड़ा कर जाम लगाया। अनुबंधित बसों के चालकों ने भी इसमें समर्थन किया है। करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अन्य वाहन चालक भी इसका समर्थन कर रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed