{"_id":"6a216add272a57abe90bb1c3","slug":"up-rape-of-differently-abled-dalit-teenager-in-rampur-search-underway-for-youth-from-another-community-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में दिव्यांग अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, दूसरे समुदाय के युवक की तलाश, गांव में भारी तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में दिव्यांग अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, दूसरे समुदाय के युवक की तलाश, गांव में भारी तनाव
Thu, 04 Jun 2026 05:39 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:39 PM IST
सार
शाहबाद में दूसरे समुदाय की दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में भारी तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
शाहबाद में घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद तनाव फैल गया। पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आरोपी फरार है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीड़िता की मां ने प्राथमिकी में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी दिव्यांग है। बृहस्पतिवार को वह गांव में सिलाई के लिए कपड़े देने घर से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी। मौका पाकर गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक साबिर घर में घुस गया। मां के वापस घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद था और किशोरी बदहवास थी। मां का आरोप है कि आरोपी युवक साबिर ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपी छत से भाग रहा था। उसके चिल्लाने पर गांव के दो युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी हाथापाई करते हुए भाग गया। उधर, घटना की सूचना पर सैफनी पुलिस पहुंच गई।
किशोरी का मेडिकल कराया गया है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी साबिर के खिलाफ पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।