फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police will get 4941 constables... Passing out parade will be held today

Moradabad News: यूपी पुलिस को मिलेंगे 4941 सिपाही... आज होगी पासिंग आउट परेड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
UP Police will get 4941 constables... Passing out parade will be held today
मुरादाबाद। प्रशिक्षु सिपाहियों और उनके परिजनों के लिए आज वह समय आ ही गया। जिसका उन्हें नौ माह से इंतजार था। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद आउटडोर और इनडोर की फाइनल परीक्षा पास करके मुरादाबाद के छह प्रशिक्षण संस्थानों के 4941 प्रशिक्षु सिपाही पासिंग आउट परेड के लिए तैयार हैं। रविवार की सुबह जब यह रंगरूट सिपाही की फुल ड्रेस में मैदान में उतरेंगे तो इनके परिजनों के लिए गर्व और भावुक करने वाला पल भी होगा। इस दौरान नए सिपाहियों को मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया उत्तीर्ण करने वाले चयनित 60 हजार 244 अभ्यर्थियों में से करीब पांच हजार अभ्यर्थियों को मुरादाबाद के छह ट्रेनिंग सेंटरों में भेजा गया था। 20 जुलाई 2025 से अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग शुरू हुई थी। मुरादाबाद में पुलिस लाइन, पीटीसी, पीटीएस, नौवीं वाहिनी पीएसी, 23वीं वाहिनी पीएसी, 24 वीं वाहिनी पीएसी के लिए करीब पांच हजार अभ्यर्थी ट्रेनिंग के लिए भेजे गए थे। पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के लिए एक हजार अभ्यर्थी भेजे गए थे लेकिन कुछ नौकरी छोड़कर चले गए। फाइनल परीक्षा में 955 रंगरूट उत्तीर्ण हुए हैं। रविवार को पुलिस लाइन में सुबह पासिंग आउट परेड होगी। जिसमें डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल मुख्य अतिथि होंगे। पीटीएस में 1400 अभ्यर्थी आए थे लेकिन इंडोर और आउट डोर की फाइनल परीक्षा तक 1373 रंगरूट पासिंग आउट परेड का हिस्सा होंगे। जिसमें मुख्य अतिथि डीआईजी यमुना प्रसाद होंगे। पीटीसी में 1494 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। जिसमें 1455 महिला प्रशिक्षु सिपाही पासिंग आउट परेड का हिस्सा होंगी। पासिंग आउट परेड में एडीजी पीटीसी अमित चंद्र मुख्य अतिथि होंगे। 23वीं पीएसी में 442 प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड होगी। 24वीं वाहिनी पीएसी में 339 रंगरूट रविवार को पास आउट होकर यूपी पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। नौवीं वाहिनी पीएसी में 277 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड होगी। सभी छह संस्थानों में पासिंग आउट परेड की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिकारियों ने रविवार की शाम मैदान में पहुंचकर निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया है। ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद में छह प्रशिक्षण संस्थानों में 4941 प्रशिक्षु सिपाही पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेंगे। मैदानों में बड़े बड़ी डिस्पले लगाए गए हैं। जिस पर मुख्यमंत्री लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभी नए सिपाहियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed