फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police Recruitment: Daughters got injured in race of career, pain missing out was more injury on face

UP Police Recruitment: कॅरिअर की दाैड़ में जख्मी हुईं बेटियां, चेहरे पर चोट से ज्यादा चूक जाने का दर्द छलका

Tue, 11 Feb 2025 11:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

मुरादाबाद के 9वीं वाहिनी पीएसी मैदान में सिपाही भर्ती की दौड़ के दौरान छह युवतियां बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवती की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती बेटियों के चेहरों पर चोट से ज्यादा चूक जाने का दर्द दिखा। 

विज्ञापन
UP Police Recruitment: Daughters got injured in race of career, pain missing out was more injury on face
दाैड़ में गिरने के कारण पांव में आई चोट - फोटो : संवाद

विस्तार

नवीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर सोमवार से शुरू हुई सिपाही भर्ती की दाैड़ में पहले दिन छह युवतियां बेहोश होकर मैदान पर गिर गईं। उन्हें तुुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवती की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे रेफर कराकर ले गए। अस्पताल में भर्ती बेटियों के चेहरों पर चोट से ज्यादा चूक जाने का दर्द दिखा।

विज्ञापन


सोमवार सुबह दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पंजीकृत 500 युवतियों में से 22 अनुपस्थित रहीं। 478 युवतियां आईं। परीक्षा में सेंधमारी रोकने के लिए भी सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। 14 मिनट में युवतियों को 2.4 किमी. की दाैड़ लगानी थी। दाैड़ शुरू होते ही एक-एक करके छह युवतियां बेहोश होकर गिर पड़ीं। 
विज्ञापन


इनमें अमरोहा जिले की निशा और उसकी बहन भावना, रामपुर जिले के टांडा निवासी ऋतु, अगवानपुर निवासी आयुषी चौहान और अमरोहा जिले की आशु व एक अन्य युवती शामिल रही। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। निशा ने बताया कि दौड़ते समय उसके पैर में दर्द होने लगा और वह गश खाकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बहन भावना ने दो राउंड पूरे कर लिए लेकिन तीसरे राउंड में वह बेहोश हो गईं। डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। एक युवती के पैर में फ्रैक्चर आ गया था। परिजन उसे दूसरे अस्पताल लेकर चले गए। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र ने बताया कि छह युवतियां आई थीं।

सभी का उपचार किया गया। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि घायल युवतियों का अस्पताल में उपचार कराया गया। यह सभी लड़कियां परीक्षा में असफल घोषित की गईं। 

22 युवतियों को मिलेगा माैका 
एसपी यातायात ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा में सोमवार को दाैड़ से गैरहाजिर रहीं 22 युवतियों के पास दो दिन का माैका है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन होने वाली दाैड़ में वह शामिल हो सकती हैं। इसके बाद उन्हें माैका नहीं दिया जाएगा।

381 अभ्यर्थी हुईं सफल, 97 को मिली निराशा
सिपाही भर्ती परीक्षा की मुख्यालय से भी ऑनलाइन माॅनीटरिंग की गई। सोमवार को 500 युवतियों को दौड़ में शामिल होना था लेकिन 478 ही पहुंचीं। इनमें से 381 युवतियों ने निर्धारित समय सीमा में 2400 मीटर की दौड़ पूरी की। इस दाैरान 97 युवतियां पास नहीं हो सकीं। इनमें छह घायल हुईं युवतियां भी शामिल हैं। एसपी यातायात ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 25 फरवरी तक जारी रहेगी। मंगलवार को 800 और तीसरे दिन एक हजार से अधिक युवतियां दाैड़ में शामिल होंगी। 

भर्ती स्थल पर मानक के अनुरूप ट्रैक है। पहले से अभ्यास करने वाली लड़कियों ने 13 से 14 मिनट में दौड़ पूरी कर ली। अभ्यास नहीं करने वालों को परेशानी हुई। मौके पर फिजियोथिरेपिस्ट, डॉक्टर के अलावा पीने के पानी की व्यवस्था है। लड़कियों के घायल होने के समय धूप भी अधिक नहीं थी।  - सतपाल अंतिल, एसएसपी मुरादाबाद

पिता के सपने को पूरा करूंगी
मैंने दो महीने की तैयारी में सिपाही भर्ती की दौड़ पूरी की है। 2.4 किमी की दौड़ 12 मिनट 22 सेकेंड में पूरी कर ली। मैं बीए एलएलबी की छात्रा हूं। पहले ही प्रयास में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर ली। मेरे पिता किसान हैं और उनका सपना मुझे वर्दी में देखने का है। मैं पिता का सपना जरूर पूरा करूंगी। - काजल सैनी, बिजनाैर

40 दिन तक की तैयारी
मैंने निर्धारित 14 मिनट से दो मिनट 23 सेकेंड पहले ही दौड़ पूरी कर ली। यह दौड़ मैंने केवल 40 दिन की तैयारी में पूरी की। इससे पहले दिल्ली पुलिस की परीक्षा दे चुकी हूं लेकिन पैर में चोट लगने की वजह से दौड़ में असफल हो गई थी। लिखित परीक्षा में नंबर अच्छे हैं। उम्मीद है कि पुलिस में जाने का सपना इस बार पूरा हो जाएगा। - प्रीति, बिजनाैर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed