फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP police high tech in country

देश की सबसे ज्यादा हाईटेक हुई उत्तर प्रदेश पुलिस

Sun, 20 Nov 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
UP police high tech in country
डायल 100 का शुभारंभ करते अाजम खां - फोटो : अमर उजाला
वर्षों से घटनास्थल पर देर से पहुंचने का दाग झेलती आ रही उत्तर प्रदेश पुलिस अब अमेरिका की पुलिस की तरह हाईटेक हो गई है। यूपी डायल 100 में सूचना देने के बाद पीड़ित को पंद्रह से बीस मिनट में पुलिस की मदद मिल जाएगी।
विज्ञापन


सीएम  अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट यूपी डायल 100 के वाहनों को शुक्रवार की शाम बीट पर रवाना कर दिया गया। मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने हरी झंडी दिखाकर इस वाहनों को रवाना किया 
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले की पुलिस को 80 गाड़ियां मिली हैं। सभी गाड़ियों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसमें 15 इनोवा और 65 बोलेरो गाड़ियां हैं। जिनका रूट चार्ट भी तैयार किया गया है। शनिवार शाम सभी वाहनों को बीट पर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वाहनों का अपना एरिया होगा। यूपी डायल 100 के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अभिषेक यादव ने बताया अभी यूपी डायल 100 में पुलिस, फायर और हेल्थ को जोड़ा गया है। आने वाले वक्त में अन्य विभागों को भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब सीधी कॉल लखनऊ पुलिस कंट्रोल रूम में उठेगी। कॉल रिसीव होते ही पीड़ित की पूरी बात सुनी जाएगी। इसके नजदीकी पुलिस वाहन को सूचना देकर मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दिन में दो लाख से ज्यादा कॉल रिसीव होंगी।

इसके अलावा 200 से ज्यादा कर्मियों को कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। मुरादाबाद में करीब 20 हजार से ज्यादा प्वाइंटों को मैप में दर्ज किया गया है। उसी आधार पर संबंधित अधिकारी व वाहन को मौके पर भेजा जाएगा।


इस दौरान एडीजी पुलिस अकादमी आनंद कुमार, डीआईजी ओंकार सिंह, एसएसपी डीके दुबे, एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी डा. यशवीर सिंह और सभी सीओ व थानेदार व अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed