फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police got 2764 sub-inspectors, CM Yogi Adityanath took salute of the parade in Moradabad

Passing out parade: यूपी पुलिस को मिले 8362 दरोगा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में ली परेड की सलामी

Sat, 16 Mar 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अकादमी में महिला प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ कैडेटों को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम का 11 जगहों पर लाइव प्रसारण भी किया गया। 

विज्ञापन
UP Police got 2764 sub-inspectors, CM Yogi Adityanath took salute of the parade in Moradabad
मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में शनिवार सुबह पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 749 दरोगा मिल गए। परेड की सलामी बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली। पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव सभरवाल ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन


इसके अलावा पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) में 889 महिला दरोगा की पासिंग आउट परेड की सलामी एडीजी ए सतीश गणेश ने ली, जबकि पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज) में एडीजी अमित चंद्रा ने 1126 दरोगाओं को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कुल मिलाकर 2764 दरोगा यूपी पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान सर्वांग सर्वाेत्तम कैडेट को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण करने के बाद शनिवार सुबह 749 प्रशिक्षु दरोगा और उनके परिजनों के लिए वह घड़ी आ गई, जिसका वह एक साल से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर की फुल ड्रेस में परेड ग्राउंड में पहुंचे प्रशिक्षु दरोगाओं की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पासिंग आउट परेड हुई। सीएम ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षु दरोगाओं की 14 टोलियां सीएम के सामने से गुजरीं तो परेड ग्राउंड नए दरोगाओं के कदमताल से गूंज उठा।

इस बीच अतिथि दीर्घा में बैठे प्रशिक्षु दरोगाओं के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह भी तालियां बजाने से खुद को    रोक नहीं पाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया निवासी सर्वांग सर्वोत्तम चंदन कुमार मिश्रा को सम्मानित किया।

पुलिस अकादमी के निदेशक एडीजी राजीव सभरवाल ने शपथ दिलाई। उधर, पीटीसी में एडीजी अमित चंद्रा ने परेड की सलामी ली और 1126 दरोगाओं के नए बैच को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने सर्वांग सर्वाेत्तम रायबरेली निवासी आशीष सिंह को सम्मानित किया।

पीटीएस में 889 महिला दरोगाओं की पासिंग आउट परेड हुई। जिसकी सलामी एडीजी ए सतीश गणेश ने ली और शपथ दिलाई। एडीजी ने गाजीपुर निवासी सर्वांग सर्वाेत्तम हर्षिता सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी बरेली जोन पीसी मीना, एसएसपी हेमराज मीना समेत अन्य अधिकारी मौजूद भी रहे। 

यूपी के 11 प्रशिक्षण संस्थानों में हुआ लाइव प्रसारण

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु दरोगाओं को संबाेधित किया। उनका संबोधन मुरादाबाद के तीनों प्रशिक्षण केंद्रों समेत उत्तर प्रदेश के 11 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में लाइव प्रसारित किया गया। पीटीसी, पीटीएस मुरादाबाद के अलावा पीटीसी सीतापुर, एटीसी सीतापुर, पीटीएस गोरखपुर, पीटीएस जालौन, एपीटीसी चुनार, पीटीएस सुल्तानपुर, पीटीएस उन्नाव में लाइव प्रसारण होगा। सभी 11 प्रशिक्षण केंद्रों पर शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद 8264 दरोगा पुलिस का हिस्सा बने। इनमें 1618 महिला दरोगा शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed